Headlines

बंगाल विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल से महासंग्राम, 152 सीटों पर होगा मतदान

पिछले 15 वर्षों से बंगाल में मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमुल कांग्रेस वर्चस्‍व रहा है। उन्‍हें हराना किसी भी पार्टी के लिए आसान नहीं रहा।
  • शांतिपूर्ण मतदान के लिए आयोग ने पूरी की सभी तैयारी
  • इस बार बंगाल की लड़ाई दिलचस्‍प

15 वर्षों से ममता सरकार

आख़‍िरकार बंगाल की धरती पर पक्ष-विपक्ष के बीच महीनों की सियासी टकरार के बाद पर वो दिन आ गया, जिसका सबको इंतज़ार था। पिछले 15 वर्षों से बंगाल में एक ही पार्टी का वर्चस्‍व रहा है और वो है मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमुल कांग्रेस (TMC)। उन्‍हें हराना किसी भी पार्टी के लिए आसान नहीं रहा।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: बंगाल को लूटने वाले बख्‍़शे नहीं जाएंगे- नरेंद्र मोदी

BJP की लगातार कोशिश

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पिछले 10 वर्षों में अपनी तरफ़ से कोशिश बहुत की, लेकिन परिणाम अपेक्षाकृत नहीं आए, हां लेकिन पहले के मुक़ाबले BJP परफ़ॉर्मेंस बेहतर हुआ। पिछले विधानसभा चुनाव में तो बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को हरा दिया था, जो पूरे देश में चर्चा का विषय था। इस बार भी सबकी नज़रे भवानीपुर सीट पर गड़ी हुई हैं और माना जा रहा है, कि इसी सीट से हार और जीत का फ़ैसला होगा।

पहले चरण में 152 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव 23 अप्रैल को होने जा रहा है, इसके अंतर्गत 16 जिलों के 152 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान संपन्‍न किए जाएंगे, जहां 2,958 सहायक बूथ के अलावा 44,376 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। 

सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कुल 2,407 टीमों को तैनात किया है। साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्‍यवस्‍था भी की गई है। आयोग ने स्पष्ट शब्‍दों में कहा है, कि मतदाताओं के मतदान केन्‍द्रों तक पहुंचने में अगर किसी प्रकार की रुकावट पैदा की जाती है, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी के खिलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ज़रूरत पड़ी तो हिरासत में भी लिया जाएगा। इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। क्‍विक रेस्पॉन्‍स टीम को भी निगरानी के लिए बुलाया गया है।

मतदान केंद्रो पर मतदाताओं के लिए सुविधाएं

सभी मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं जैसे पीने का पानी, धूप को देखते हुए छांव की व्‍यवस्‍था, शौचालय और बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मतदान केंद्र के एंट्री गेट के बाहर मतदाताओं के लिए मोबाइल फोन जमा करने की भी सुविधा होगी। साथ ही मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना बूथ नंबर और सीरियल नंबर ढूंढने में सहायता के लिए हर केंद्र पर मतदाता सहायता बूथ बनाए गए हैं।

More Posts

छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, अबतक 6 लोगों की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के PG के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित निकाला गया।

CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चयन पर नाराज़गी सामने आई है। जानिए आयोग ने कम चयन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या कहा।

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

Send Us A Message