असम विधानसभा चुनाव: मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और गौरव गोगई की होगी टक्‍कर

असम विधानसभा चुनाव की गर्मी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। बीजेपी नेता और असम मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और काग्रेंस नेता गौरव गोगई की सीधी टक्‍कर इस चुनाव में देखी जा सकती है।
  • जोरहट सीट से दोनों लड़ रहे हैं चुनाव
  • प्रद्युत बोरदोलोई का पार्टी से जाना कांग्रेस के लिए क्षति

असम विधानसभा चुनाव की गर्मी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। बीजेपी नेता और असम मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस नेता गौरव गोगई की सीधी टक्‍कर इस चुनाव में देखी जा सकती है। दोनों पार्टी ने अपनी उम्‍मीदवारों की सूची जारी की है, जहां जोरहट सीट से हिमंत बिस्वा सरमा के लिए गौरव गोगई चुनौती पेश करने जा रहे हैं। गौरव गोगई ने लोकसभा सीट से इस्‍तीफ़ा दे दिया है और अब मुख्‍यमंत्री पद के लिए कांग्रेस की तरफ़ से चुनाव लड़ेंगे।

Himanta Biswa Sarma with PM narendra Modi: Photo Wikimedia

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव 2026: TMC ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, कहा चौथी बार बनाएंगे सरकार

असम के मुद्दे

विपक्ष ने इस बार कई मुद्दों को लेकर सरकार का घेराव किया है। बेरोजगारी, भ्रष्‍टाचार, असमिया पहचान, विकास, बाल विवाह के अलावा जुबिन गर्ग की मौत का मुद्दा इस बार असम चुनाव में प्रमुखता से उठाया जा रहा है। दूसरी तरफ़ हिमंत बिस्वा सरमा असम में घुसपैठिए (बांग्‍लादेशी) व एसआईआर का मुद्दा लगातार उठा रहे हैं। उनका कहना है, कि ये लोग असम की जनता का हक़ मार रहे हैं।

प्रद्युत बोरदोलोई के आने से दीसपुर सीट से अतुल बोरा नाराज़

असम चुनाव से पहले कांग्रेस के सांसद रह चुके प्रद्युत बोरदोलोई का भाजपा में आना इस बात का संकेत है, कि इस बार का असम चुनाव रोमांचक और गरमा-गरमी से भरा हुआ है। इधर प्रद्युत बोरदोलोई के भाजपा में आने से दीसपुर के चर्चित चेहरा रह चुके अतुल बोरा का नाम काट कर प्रद्युत बोरदोलोई का नाम शामिल किया गया। नाम कटने के बाद अतुल बोरा पार्टी से नाराज़ चल रहे थे। इसी बीच कांग्रेस की मीरा बोरठाकुर गोस्वामी और अतुल बोरा के बीच मुलाक़त की चर्चा लगातार सुर्खियों में बनी रही। यह कयास लगाए गए की बोरा कांग्रेस से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन मुख्‍यमंत्री के बीच में आने और समझाने के बाद असम गण परिषद (एजीपी) के सदस्‍य अतुल बोरा ने बोकाखाट से नामांकन कर सभी आशंकाओं पर विराम लगा दिया है।

Gaurav Gogai: Photo Wikimedia

प्रद्युत बोरदोलोई के जाने से कांग्रेस को झटका

उधर असम के बड़े चहरे प्रद्युत बोरदोलोई के आने से चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बोरदोलोई ने असम के नगांव सीट से 2024 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी और वो कई वर्षों से असम के प्रमुख चेहरा बने हुए हैं। बोरदोलोई ने लोकसभर से इस्‍तीफ़ा भी दे दिया है। कांग्रेस के लिए इसे बड़ा बड़ा इसलिए भी कहा जा रहा है, क्‍योंकि उनकी पहचान हमेंशा से ज़मीनी नेताओं की रही है। बता दें, कि वह 2015 तक तरुण गोगई की कांग्रेस सरकार में मुख्‍य पद पर मोर्चा संभाल चुके हैं और असम की जनता से उनका अलग लगाव और रिश्‍ता सा रहा है और असम की बारिकियों से वाक़‍िफ़ हैं। अब देखना होगा, कि कांग्रेस इसकी भरपाई कैसे करने वाली है?

कांग्रेस ने हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाए आरोप

कांग्रेस असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर लगातार निशाना साधते हुए उन पर भ्रष्‍टाचार के आरोप लगा रही है। उनका कहना है, कि मुख्‍यमंत्री ने असम के लोगों के साथ धोखा किया है और उनकी ज़मीन अदाणी और अंबानी को बेची है। इसके अलावा उन पर भाई-भतीजावाद के आरोप लगाते हुए इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी उनको घेरे हुए है। अब देखना दिलचस्‍प होगा, कि असम की जनता इन आरोपों को किस तरह से लेती है।

यह भी पढ़ें: केरल विधानसभा चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केरल दौरा, किया इतने करोड़ परियोजनाओं का उद्घाटन

More Posts

पश्‍चिम एशि‍या युद्ध के बीच पीएम मोदी का लोकसभा में संबोधन: कहा बातचीत और कूटनीति ही समस्या का समाधान  

3 हफ़्तें से ज़्यादा हुए इस युद्ध ने पूरी दुनिया की अर्थव्‍यवस्‍था को हिलाकर रख दिया है, जिससे कई संकट देश के सामने पैदा हुए हैं।

केरल विधानसभा चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केरल दौरा, किया इतने करोड़ परियोजनाओं का उद्घाटन

केरल सहित बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव होने जा रहे हैं। आने वाले दिनों में इन राज्‍यों में चुनावी घमासान देखने को मिलेगा। इसी बीच प्रधानमंत्री भी इन राज्‍यों का लगातार दौरा कर रहे हैं।

केरल विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की उम्‍मीदवारों की दूसरी, त‍ीसरी और चौथी लिस्‍ट

केरल विधानसभा चुनाव के अंतर्गत 140 सीटो की लड़ाई में भाजपा ने अपने उम्‍मीदवारों की अबतक चार सूची जारी कर दी है। पहली सूची में

‘‘ऑस्‍कर 2026 में अवॉर्ड का ऐलान: कौन-सी फ़‍िल्‍म रही सबसे ज़्यादा चर्चा में?’’

हाल ही में 98वें अकेडमी अवॉर्डस का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में संपन्‍न हुआ, जिसका संचालन कॉनन ओ ब्रायन ने किया। आइये जानते हैं कौन-सी मूवी छाई रही।

Send Us A Message