Headlines

दिल्ली अग्‍निकांड: मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में भीषण आग से 21 की मौत

रेस्‍टोरंट में आग इतनी तेज़ी से फैली, कि वह दृश्‍य काफ़ी भयावह था।
  • अवैध रूप से बनाए गए 25 कमरे
  • आने-जाने का सिर्फ़ एक ही रास्‍ता

होटल फ्लोरिश स्टे में दर्दनाक हादसा

दिल्‍ली के मालवीय नगर में दर्दनाक हादसा हुआ है। वहां स्‍थित एक होटल फ्लोरिश स्टे में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। रेस्‍टोरंट में आग इतनी तेज़ी से फैली, कि वह दृश्‍य काफ़ी भयावह था। बताया जा रहा है, कि सुबह 9:45 बजे फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना मिला थी। इसके बाद फ़ायर ब्रिगेड ने मौक़े पर पहुंच कर बचाव का काम किया। मरने वालों में 12 विदेशी हैं।  

यह भी पढ़ें: दिल्‍ली अग्‍निकांड: क्‍यों हुई 21 लोगों की मौत, क्‍या कोई देगा जवाब?

Photo: PBSHABD

40 से ज़्यादा लोग घायल

दमकल विभाग ने होटल के बेसमेंट से लेकर पूरी इमारत से क़रीब 40 से ज़्यादा लोगों को रेस्क्यू किया है। इनमें से कई लोगों को गंभीर चोट आई है, जिनका इलाज अस्‍पताल में चल रहा है। अभी आग लगने के सही कारणो का पता नहीं चल पाया है, लेकिन कई लोग इसे शॉर्ट सर्किट की वजह बता रहे हैं। ख़ैर बचाव और राहत का काम अभी भी जारी है।

Photo: PBSHABD

लापरवाही कैसी ले लेती है लोगों की जान

आग लगने के बाद यह बात भी सामने आ रही है, कि इस होटल में अवैध रूप से 25 कमरे बनाए गए थे, जबकि यहां सिर्फ़ 6 कमरे ही होने चाहिए थे। इसके लिए होटल को बेसमेंट से लेकर 5 मंजिल तक तैयार किया गया था। यहीं नहीं सबसे बड़ी लापरवाही यह है, कि यहां आने-जाने के लिए सिर्फ़ एक ही रास्‍ता था। आग लगने के दौरान यहां की सभी खिड़कि‍यां पूरी तरह से बंद थी और आग लगने के बाद धुआं तेज़ी से फ़ैलने लगा। इसके अलावा यहां आग से बचने के लिए सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। इस बीच इस होटल के मालिक की तलाश जारी है।     

प्रधानमंत्री ने जताया शोक

इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू और मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने दुख व्‍यक्‍त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हज़ार रुपये देने की घोषणा की है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message