कल कहां-कहां होने जा रहे हैं विधानसभा चुनाव, कितनी सीटें चाहिए बहुमत के लिए?

कई महीनों की चुनावी जंग के बाद कल से विधानसभा चुनाव शुरू होने जा रहे हैं। इस बार 5 राज्‍यों में चुनाव होने जा रहे हैं।
  • 9 अप्रैल को 3 राज्‍यों में होने है चुनाव
  • परिणाम 4 मई को आएंगे  

कई महीनों की चुनावी जंग के बाद कल से विधानसभा चुनाव शुरू होने जा रहे हैं। इस बार 5 राज्‍यों में चुनाव होने जा रहे हैं। ये राज्‍य हैं- बंगाल, असम, केरला, तमिलनाड़ु और पुड़ुचेरी। चुनाव आयोग ने असम, केरल और पुडुचेरी के लिए 9 अप्रैल की तारीख़ चुनी है, वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल को चुनाव होने हैं। इसके अलावा चुनाव को देखते हुए पश्‍चिम बंगाल में चुनाव कराना हमेंशा से चुनौती रही है। यहां इस बार 2 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं और इसके लिए 23 और 29 अप्रैल की तारीख़ चुनी गई हैं। इन पांचों राज्‍यों के परिणाम 4 मई को आएंगे।

यह भी पढें: 5 राज्यों में चुनावों का हो गया ऐलान: कब होंगे मतदान, कितनी सीटों पर है लड़ाई?

असम में चुनाव घमासान

असम में 126 सीटों की लड़ाई है। बीजेपी और कांग्रेस जैसी दो बड़ी पार्टियों के बीच यहां सीधी टक्‍कर है। भारतीय जनता पार्टी की NDA गठबंधन वाली सरकार में बीजेपी, असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपल फ्रंट (BPF) मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी जहां 89 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं AGP 26 सीटों और BPF 11 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

कांग्रेस भी पूरे जोर-शोर के साथ चुनावी में मैदान में उतर रही है। असम चुनाव में कांग्रेस के साथ असम जातिय परिषद (AGP), CPI(M), CPI(ML), रायजोर दल और ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्‍फ्रेंस (APHLC) गठबंधन में लड़ रहे हैं। कांग्रेस अकेले 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और बाक़ी की सीटों को गठबंधन के लिए छोड़ दिया है।

असम चुनाव में पूर्ण बहुमत के लिए पार्टी को 64 सीटों की ज़रूरत होगी।  

Photo: PBSHABD

केरलम विधानसभा चुनाव

केरलम विधानसभा चुनाव में CPI(M) वाली वार्म लोकतांत्रिक मोर्चा LDF की सरकार है। LDF लगातार यहां दो बार चुनाव जीत चुकी है और तीसरी बार भी जतने की उम्‍मीद जता रही है। केरल में 140 सीटों की लड़ाई है। LDF की विपक्ष में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) है, जिसका नेतृत्‍व कांग्रेस पार्टी करती है।

बीजेपी भी इस बार यहां पूरे जोर-शोर से चुनाव के ज़रिए अपना पांव जमाने की कोशि‍श कर रही है। भाजपा की NDA सरकार के अंतर्गत यहां बीजेपी, ट्वेंटी-20 पार्टी और जनधिपति संरक्षण समिति (JSS) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

बता दें, कि यहा सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत के लिए 71 सीटों की ज़रूरत हेागी।

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव

पुडुचेरी में 30 सीटों की लड़ाई है। वर्ततान में यहां ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) पार्टी के एन. रंगास्वामी सरकार है, जिन्‍होंने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है।     

More Posts

IPL 2026: जायसवाल के धुम-धड़ाके से राजस्‍थान की यशस्वी जीत (RR VS MI)

मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फ़ैसला किया, लेकिन यशस्वी जायसवाल की ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी और उनके साथ आए वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्‍लेबाजी से MI की अनुभवी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की।

‘‘ईस्‍ट एशि‍या महासंग्राम: अमेरिका का सबसे ख़तरनाक़ रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ कामयाब, ईरान मानने को तैयार नहीं’’

ईरान ने दावा किया है कि इस्फ़हान में अमेरिकी पायलट को बचाने के मिशन के दौरान उसके कई विमान नष्ट कर दिए गए।

‘‘ईस्‍ट एशि‍या महासंग्राम: ईरान में रह रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारत ने जारी की एडवाइजरी’’  

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए किसी बड़े हमले की ओर संकेत देते हुए कहा है, कि हम ईरान की संस्‍कृति को ही समाप्‍त कर देंगे।

बंगाल विधानसभा चुनाव: 60 लाख में से 59 लाख SIR आपत्तियों का हुआ निपटारा

पश्‍चिम बंगाल चुनाव में SIR को लेकर घमासान जारी है और हाल ही में बंगाल के मालदा में हुई घटना इसका सबूत है।

Send Us A Message