Headlines

‘‘मि‍ड‍िल ईस्‍ट महासंग्राम: ईरान में रह रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारत ने जारी की एडवाइजरी’’  

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए किसी बड़े हमले की ओर संकेत देते हुए कहा है, कि हम ईरान की संस्‍कृति को ही समाप्‍त कर देंगे।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के अल्टीमेटम के बाद जार की गई एडवाइजरी
  • मंत्रालय ने दी सुरक्षित स्‍थानों पर जाने की सलाह

राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एक एडवा़इजरी जारी कर दी है। यह एडवा़इज़री तब जारी की गई जब अमेरिकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए किसी बड़े हमले की ओर संकेत देते हुए कहा है, कि हम ईरान की संस्‍कृति को ही समाप्‍त कर देंगे। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है, कि अमेरिका किस हमले की बात कर रहा है।

यह भी पढ़ें: पश्‍चिम एशि‍या युद्ध के बीच पीएम मोदी का लोकसभा में संबोधन: कहा बातचीत और कूटनीति ही समस्या का समाधान  

अपने नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता

इस चेतावनी को भारत गंभीर रूप से लेते हुए अपने ना‍गरिकों की सुरक्षा के लिए एडवा़इजरी कर दी। इसमें कहा गया है, कि भारतीय नागरिक अगले 48 घंटे सैन्‍य ठिकानों से दूर रहें, बिजली ठिकानों से दूर रहने और सुरक्षि‍त स्‍थान पर रहने की सलाह दी गई है।

क्‍या कहा विदेश मंत्रालय ने?

इसके अलावा विदेश मंत्रालय ने ईरान का जायज़ा लेते हुए कहा है, कि ईरान की स्‍थि‍ति‍ काफ़ी तेज़ी से बदल रही है, इसजिए जो भारतीय ईरान में रह रहे हैं, वे कहीं भी आने-जाने से बचें और सुरक्षि‍त स्‍थान पर चले जाएं। मंत्रालय ने कहा, कि ईरान के भीतर या ईरान की सीमा चौकियों तक किसी भी तरह की आवाजाही सिर्फ़ तेहरान स्थित भारतीय दूतावास के साथ तालमेल और स्पष्ट निर्देश मिलने के बाद ही करें।

हेल्पलाइन मोबाइल नंबर और ईमेल   

भारतीय दूतावास ने ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों की सहायता और सलाह के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन मोबाइल नंबर जारी की है। इसके अलावा संपर्क के लिए ईमेल भी साझा किया है।

+98 912 810 9115

+98 912 810 9102

+98 912 810 9109

+98 993 217 9359

Email: cons.tehran@mea.gov.in

यह भी पढ़ें: पश्‍चिम एशि‍या युद्ध: राज्‍यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन की टॉप 15 मुख्‍य बातें

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message