- बीजेपी ने जारी की अपने उम्मीदवारों की चार लिस्ट
- बंगाल में पूरी ताक़त के साथ बढ़ रही है भाजपा
टीएमसी और बीजेपी की सियासी जंग
पश्चिम बंगाल के चुनाव में हर दिन एक नया मोड़ आ रहा है। टीएमसी और बीजेपी के बीच की सियसी जंग बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ़ कांग्रेस पार्टी भी अब इस चुनावी लड़ाई में कूद गई है और उसने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। तृणमुल कांग्रेस और राष्ट्रीय कांग्रेस दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों के बीच भी काफ़ी दिनों से मतभेद चल रहा था, जो इस चुनाव में देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: अमित शाह ने ममता सरकार पर कौन-से 15 आरोपों की चार्जशीट बनाई?
बीजेपी पूरी तैयारी के साथ मैदान में
दूसरी तरफ़ भाजपा लगातार एक से बढ़कर एक दाव फ़ेक रही है, जिससे यह साफ़ हो जाता है, कि भाजपा इस बार मौक़ा गंवाना नहीं चाहती और पूरी तैयारी और रणनीति के साथ मैदान में उतरना चाहती है, ताक़ि अपनी जीत सुनिश्चित कर सके। यही कारण है, कि बीजेपी की सूची देखने से पता चलता है, कि वो इस चुनाव को पूरी गंभीरता के साथ ले रही है और वो ममता सरकार को पूरी तरह से घेर लेना चाहती है।
टेनिस स्टार ख़िलाड़ी लिएंडर पेस अब बीजेपी में
अपनी चार सूची जारी करने के बाद बीजेपी ने जिस तरह से विपक्षी पार्टियों को सोचने पर विवश कर दिया है, उसे देखते हुए टीएमसी की राह इस बार आसान नहीं लग रही है। बीजेपी हर दिन बंगाल चुनाव में कुछ ना कुछ करके सबको चौका दे रही है और अब टेनिस के स्टार ख़िलाड़ी लिएंडर पेस ने बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल होकर बंगाल चुनाव में एक और रोमांच पैदा कर दिया है।
यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: क्या पीएम के बंगाल दौरे से बदलेगी कहानी?
लिएंडर पेस बीजेपी के लिए करेंगे प्रचार
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली में स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू, सुकांत मजूमदार समेत कई अन्य बीजेपी नेता मौजूद रहे। किरेन रीजीजू ने कहा, कि वे लिएंडर पेस का बीजेपी का परिवार स्वागत करता है। उन्होंने कहा, कि बीजेपी में एक लीजेंड का आना बहुत ख़ुशी की बात है। बीजेपी में शामिल होने के बाद अब लिएंडर पेस पश्चिम बंगाल में बीजेपी के लिए प्रचार करना शुरू करेंगे।
यह भी पढ़ें: क्या इस बार बंगाल चुनाव में रुकेगी हिंसा या दोहराया जाएगा इतिहास?



