Headlines

बंगाल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की अपनी उम्मीदवारों की सूची, अधीर रंजन चौधरी का नाम शामिल

तृणमुल कांग्रेस और भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अपनी उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
  • पहली सूची में 284 उम्‍मीदवारों के नाम
  • टीएमसी और कांग्रेस अलग–अलग लड़ रहे हैं चुनाव

तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद अब कांग्रेस में

तृणमुल कांग्रेस और भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अपनी उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 284 उम्‍मीदवारों के नाम है। इस सूची में पूर्व सांसद मौसम नूर का भी नाम है, जो हाल ही में तृणमूल कांग्रेस से कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। इससे टीएमसी और कांग्रेस के बीच की सियासी हवा भी गर्म हो गई है। बता दें, कि अगले महीने 23 और 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसकी मतगणना 4 मई को होगी।

यह भी पढ़ें: क्‍या इस बार बंगाल चुनाव में रुकेगी हिंसा या दोहराया जाएगा इतिहास? 

कहां से लड़ेंगे अधीर रंजन चौधरी?

इस सूची में कांग्रेस पार्टी के राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी का नाम है, जो  बहरामपुर की सीट से चुनाव लड़ेंगे और टीएमसी की पूर्व सांसद मौसम नूर को मालतीपुर की सीट से उम्‍मीदवार बनाया गया है। पिछले कई वर्षों से बंगाल में कांग्रेस व टीएमसी के बीच टकराव देखा गया है और दोनों के बीच में पड़ी दरार की ख़बरें सबने सुनी हैं। यही वजह है, कि  राज्य की 294  सदस्यीय विधानसभा चुनाव में वह अकेले लड़ रही है और पहली ही सूची में कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: क्‍या बीजेपी की तीसरी सूची ने टीएमसी को दिया झटका?

नंदीग्राम की सीट चर्चा में क्‍यों?

इसके अलावा इस सूची में पार्टी ने नंदीग्राम से शेख जारियातुल हुसैन का नाम चुना है, ये वही नंदीग्राम है, जहां से तृणमुल कांग्रेस की ममता बनर्जी और बीजेपी के सुबेंदु अधि‍कारी मैदान में हैं और यहां का मुक़ाबला रोमांचक होने वाला है। मधप राय को दार्जिलिंग से, अब्दुल हन्नान को सुजापुर से, सुस्मिता विश्वास को दम दम से, गौतम भट्टाचार्य को डायमंड हार्बर से, सौविक मुखर्जी को आसनसोल दक्षिण से और प्रसेनजीत पुइतंडी को आसनसोल उत्तर से मैदान में उतारा गया है। नेताओं के पार्टी अदल-बदल करने से चुनावी गर्मी बढ़ती जा रही है।

उम्मीदवारों की घोषणा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने की। इस बैठक में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव (संगठन) सी वेणुगोपाल के अलावा पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्‍सा लिया।

यह भी पढ़ें: असम विधानसभा चुनाव: मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और गौरव गोगई की होगी टक्‍कर

List Image: PBSHABD

More Posts

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्‍ली हाईकोर्ट से झटका, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया।

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं, क्या जारी रह पाएगा ‘वोट चोरी’ आंदोलन?

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली, क्‍योंकि दोबारा प्रदर्शन हुआ तो कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए तीनों आरोपी, नेपाल भागने की फ़िराक़ में थे!

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पकड़ा गया। पुलिस जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है।

नीला ड्रम से सांप के डसने की साजिश तक, मेरठ में विश्वासघात की दो खौफनाक कहानियां

मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड मामलें में अदालत ने पत्‍नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई।

Send Us A Message