टाटा सिएरा की बढ़ रही है बिक्री, आख़िर क्‍या बात है इस गाड़ी में!

टाटा की सिएरा इस समय में बाज़ार में अपने ख़ास अंदाज़, फ़ीचर्स और लुक के चलते काफ़ी छाई हुई है।
  • टाटा सिएरा को मिल रही है ग्राहकों की अच्‍छी प्रतिक्रिया
  • 11.49 लाख रुपये है इसकी शुरुआती क़ीमत

टाटा की सिएरा इस समय में बाज़ार में अपने ख़ास अंदाज़, फ़ीचर्स और लुक के चलते काफ़ी छाई हुई है। टाटा सिएरा को कंपनी ने पिछले साल नवंबर के महीने में 11.49 लाख रुपये (एक्‍स-शोरूम) की शुरुआती क़ीमत पर लॉन्‍च किया था। लॉन्‍च के बाद से ही इस गाड़ी को अच्‍छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि इसकी अब तक 20,000 से ज़्यादा यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। ग्राहकों की पसंद बनी टाटा सिएरा के इलेक्‍ट्रिक वर्ज़न को भी कंपनी जल्‍द पेश कर सकती है।

आइए जानते हैं, कि इस गाड़ी के कौन-से फ़ीचर्स ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं:

Photo: Tata Motors

यह भी पढ़ें: इंतज़ार ख़त्‍म! लॉन्‍च हुई टाटा की नई पंच EV

टाटा सिएरा के ख़ास इंटीरियर फ़ीचर्स

टाटा सिएरा अंदर से काफ़ी आकर्षक दिखती है। इसमें टिल्‍ट एंड टेलिस्‍कोपिक स्‍टीयरिंग व्‍हील दिया गया है, जिसे हाइट के अनुसार एड्जस्‍ट कर सकते हैं और आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें सेग्‍मेंट का सबसे बड़ा पैनॉरमिक सनरूफ़ है, जिसमें खुलापन महसूस होता है। इसकी ख़ास बात यह भी है, कि इसमें दो नहीं बल्‍कि तीन यानी हॉरि‍ज़न व्‍यू ट्रिपल स्‍क्रीन इंफ़ोटेन्‍मेंट सिस्‍टम है, जिसे आसानी से कमांड किया जा सकता है। सिएरा में 12.29 इंच का पैसेंजर इंफ़ोटेन्‍मेंट सिस्‍टम, आगे के यात्री के लिए वायरलेस ईयरफ़ोन व गेमिंग कंट्रोल के साथ एक अनुकूल स्‍क्रीन दिया गया है। टाटा सिएरा में सोनिकसाफ़्ट का साउंडबार भी है। इसके अलावा इसमें ऐप्‍स से कनेक्‍ट होने के लिए वायरलेस ऐंड्रॉइड ऑटो और ऐप्‍पल कारप्‍ले मौजूद है। इसमें इल्‍यूमीनिटेड मिरर के साथ 8 तरीक़ो से एक्‍सटेंड होने वाला सन वाइज़र, दोहरे ज़ोन का फ़ुली ऑटोमैटिक टेम्‍रेचर कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, मल्‍टीमीडिया के साथ आगे व पीछे 65 वॉट का यूएसबी चार्जर भी दिया गया है।    

Sunroof Photo: Tata Motors

टाटा सिएरा है थियेटर-प्रो गाड़ी

सिएरा के केबिन को थियेटर की तरह तैयार किया गया है, जिसमें हॉरि‍ज़न व्‍यू ट्रिपल स्‍क्रीन इंफ़ोटेन्‍मेंट सिस्‍टम तो है ही और इसके अलावा इसमें गेमिंग और स्‍ट्रीमिंग व ब्राउज़‍िंग के लिए 28 से ज़्यादा ऐप्‍स ऑफ़र किए गए हैं। यही नहीं इसमें डॉल्‍बी एटमॉस्‍फ़ेयर के लिए 12 जेबीएल ब्‍लैक स्‍पीकर सेटअप शामिल किए गए हैं, जो यात्रा को सुगम और मनोरंजक बनाता है।

Photo: Tata Motors

सिएरा का स्‍टोरेज भी कमाल का

इसके अलावा सिएरा स्‍टोरेज के लिए भी अच्‍छी गाड़ी है। इसमें सेंटर कंसोल स्‍टोरज, साइड में बॉटल होल्‍डिंग, अम्‍बरेला (छाता) होल्‍डर और कूल्‍ड ग्‍लव बॉक्‍स और आगे की सीट्स पर बैक पॉकेट की सुविधा दी गई है। टाटा के अनुसार इसमें सेग्‍मेंट का बेस्‍ट 622 लीटर का बूट स्‍पेस है और यदि पीछे की सीट फ़ोल्‍ड कर दी जाए जो इसमें 1257 लीटर का बूट स्‍पेस मिलता है।क सिएरा का स्‍टोरेज यात्रा को आसान और स्‍मार्ट दोनों बनाता है।   

Photo: Tata Motors

यह भी पढ़ें: आकर्षक अपडेट्स के साथ बाज़ार में उतरी 2026 टाटा पंच

इक्‍सटीरियर में क्‍या ख़ास है सिएरा के

सिएरा का बाहरी लुक भी शानदार है और यह ग्राहकों को अपनी तरफ़ ख़‍िचती है। इसमें बाय-एलईडी बूस्‍टर हेडलैम्‍प्‍स, वेलकम एंड गुडबाय फ़ंक्‍शन के साथ लाइट सेबर एलईडी डीआरएल्‍स, आगे कॉर्निरिंग फ़ंक्‍शन के साथ फ़ॉग लैम्‍प्‍स दिया गया है, जो गाड़ी चलाते समय क्‍लैरिटी को बेहतर करती है। इसमें पीछे वॉशर के साथ छिपा हुआ वाइपर भी दिया गया है। इसके अलावा टाटा की इस गाड़ी के इक्‍सटीरियर में लाइट सेबर एलईडी टेललैम्‍प्‍स, पीछे भी फ़ॉग लैम्‍प्‍स, पीछे डिफ़ॉगर, वेल्‍कम लाइट के साथ फ़्लश डोर हैंडल्‍स मौजूद हैं। सिएरा में 19-इंच के अलॉय व्‍हील्‍स भी ऑफ़र किए जा रहे हैं।

Photo: Tata Motors

टाटा सिएरा में कौन-कौन से हैं इंजन विकल्‍प?

टाटा सिएरा में तीन तरह के इंजन है। इसमें 1.5-लीटर का नैचुरली एस्‍पिरेटेड रेवोट्रेन पेट्रोल इंजन है, जो 106Bhp का पावर और 145Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। इसमें 6-स्‍पीड मैनुअल और 7-स्‍पीड डीसीए का ट्रैंस्‍मिशन विकल्‍प दिया गया है।

दूसरा सिएरा में 1.5-लीटर का TGDi हाइपरियन पेट्रोल इंजन है, जो 160Bhp का पावर और 255Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन में 6-स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रैस्‍मिशन मौजूद है।

तीसरा इसमें 1.5-लीटर का क्रायोजेट डीज़ल इंजन भी ऑफ़र किया जा रहा है, जो 118Bhp का पावर और मैनुअल पर 260Nm व ऑटोमैटिक पर 280Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। इसमें 6-स्‍पीड मैनुअल और 6-स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रैस्‍मिशन का विकल्‍प दिया गया है।

Photo: Tata Motors

वेरीएंट्स और रंग विकल्‍प

यह स्‍मार्ट, प्‍योर, प्‍योर प्‍लस, एड्वेंचर, एड्वेंचर प्‍लस, अकम्‍प्‍लिश्‍ड और अकम्‍प्‍लिश्‍ड प्‍लस के 7 वेरीएंट्स में बेची जा रही है। ग्राहक इसे मुन्‍नर मिस्‍ट, प्रि‍श्‍टिन वाइट, प्‍योर ग्रे, कूर्ग क्‍लाउड, बेंगल रॉज और अंडमान एड्वेंचर के 6 रंग विकल्‍पों में ख़रीद सकते हैं।  

Video: Tata Motors

More Posts

IPL 2026: डे-नाइट मैचों के लिए गुजरात मेट्रो ने समय में किया बदलाव

IPL के डे-नाइट मुक़बलों को ध्‍यान में रखते गुजरात मेट्रो रेल निगम ने प्रशंसकों की सुविधा के लिए मेट्रो के समय में बदलाव किया है।

लोगों ने यीशु मसीह को याद कर मनाया गुड फ्राइडे

‘वे ऑफ क्रॉस’ शोभायात्रा तमिलनाडु के थूथुकुडी में गुड फ्राइडे के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ‘वे ऑफ क्रॉस’ शोभायात्रा में हिस्‍सा लिया।

IPL 2026: कोलकाता अपने ही घर में हारा लगातार दूसरा मैच (KKR VS SRH)

KKR पर आगे के लिए दबाव ईडन गार्डन के मैदान में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) IPL 2026 के अपने पहले दोनों मैच हार गया है।

जुलाई में ज़ि‍म्बाब्वे का दौरा करेगी भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई 2026 में ज़ि‍म्बाब्वे का दौरा करने जा रही है। इस दौरे में भारत और ज़ि‍म्बाब्वे के बीच तीन मैचों की T20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी।

Send Us A Message