Headlines

IPL 2026: डे-नाइट मैचों के लिए गुजरात मेट्रो ने समय में किया बदलाव

IPL के डे-नाइट मुक़बलों को ध्‍यान में रखते गुजरात मेट्रो रेल निगम ने प्रशंसकों की सुविधा के लिए मेट्रो के समय में बदलाव किया है।
  • मैच के दिन रात 12:30 बजे तक चलाई जाएंगी मैट्रो
  • जारी किया गया ‘विशेष पेपर टिकट’

दिन रात वाले मुक़ाबले के लिए सुविधा

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले IPL के डे-नाइट मुक़बलों को ध्‍यान में रखते गुजरात मेट्रो रेल निगम ने प्रशंसकों की सुविधा के लिए मेट्रो के समय में बदलाव किया है। अब मैच के दिन 4, 17, 20, 26, 30 अप्रैल और 3 व 12 मई को मैट्रो रात 12:30 बजे तक चलाई जाएंगी।

Video: PBSHABD

50 रुपये का पेपर टिकट

इस समय सारिणी के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 50 रुपये का ‘विशेष पेपर टिकट’ जारी किया गया है, जिसे मैच के दिन मेट्रो स्टेशनों से ख़रीदा जा सकता है। बता दें, कि यह ‘विशेष पेपर टिकट’ इसलिए ज़रूरी है, क्‍योंकि मैच के दिन रात 10 बजे के बाद नियमित टोकन या क्यूआर टिकट मान्य नहीं होगा और यात्रा के लिए केवल इसी पेपर टिकट का इस्‍तेमाल किया जा सकेगा।

किस मैट्रो स्‍टेशन से होगी यात्रा

आईपीएल मैच के दिन गुजरात मेट्रो रेल निगम के आदेश के अनुसार है, यात्री डे-नाइट मैच के दौरान मोटेरा स्टेडियम और साबरमती मेट्रो स्टेशनों से ही मेट्रो का उपयोग कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: कोलकाता अपने ही घर में हारा लगातार दूसरा मैच (KKR VS SRH)

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message