अयोध्या के राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के संचालन के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) की भर्ती का ऐलान किया था। इस दौरान 5 हज़ार से अधिक अवेदन ट्रस्ट को मिले थे, जिसमें से 18 उम्मीदवारों को फ़ाइनल इंटरव्यू के लिए लिए बुलाया गया।
यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट के बड़े फैसले, जानिए बैठक में क्या-क्या हुआ
प्रमुख नाम जो शामिल हुए इंटरव्यू में
सेवानिवृत्त जस्टिस प्रमोद कोहली की अध्यक्षता में बनी तीन सदस्यीय चयन समिति के अंतर्गत पहले दिन और दूसरे दिन मिलाकर 18 उम्मीदवारों के साक्षात्कार हुए। आवेदकों में रिटायर IAS अधिकारी दिनेशचंद्र, रिटायर IPS अधिकारी राजेश पाण्डेय, रिटायर ब्रिगेडियर राजीव छिब्बर, रिटायर डीजी बिहार पुलिस प्रवेश सक्सेना और पूर्व IAS अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र जैसे प्रमुख नाम शामिल थे।
यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: मंदिर में दानराशि की गिनती में लगे कितने कर्मचारियों ने दिया इस्तीफ़ा?
2 सितंबर अंतिम नाम पर लगेगी मुहर
अब सभी उम्मीदवारों के इंटरव्यू और उनके अनुभव का आंकलन करने के बाद चयन समिति अंतिम 3 नाम की सूची तैयार करेगी। इसके बाद ये 3 नाम श्रीराम जन्मभूमितीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपे जाएंगे। अंतिम फ़ैसला 2 सितंबर को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में लिया जाएगा, जहां अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 40 घंटे की पूछताछ में तीन आरोपियों ने खोले कई बड़े राज़






