- केरल विधानसभाचुनाव से पहले पीएम का महत्वपूर्ण दौरा
- विकसित केरलम के लिए ज़रूरी परियोजनाएं
आने वाले विधानसभा चुनावों के तारिख़ों की घोषणा हो चुकी है। केरल सहित बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव होने जा रहे हैं। आने वाले दिनों में इन राज्यों में चुनावी घमासान देखने को मिलेगा। इसी बीच प्रधानमंत्री भी इन राज्यों का लगातार दौरा कर रहे हैं। इसके अंतर्गत हाल ही में प्रधानमंत्री ने केरल का दौरा किया और कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसे चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास
नरेंद्र मोदी ने कोच्चि में क़रीब 11,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ-साथ नींव भी रखी। उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, कि कोच्चि आना हमेंशा से एक शानदार अनुभव रहा है। साथ ही उन्होंने केरल की जनता को इन परियोजनाओं के लिए बधाई भी दी।
यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव 2026: TMC ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, कहा चौथी बार बनाएंगे सरकार
केरल को किन परियोजनाओं पर होगा काम
केरल में प्रधानमंत्री मोदी ने कई परियोजनाओं की नींव रखी, जिसमें कोच्चि रिफ़ाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट, 50 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर, अमृत भारत स्टेशन योजना और रेलवे विद्युतीकरण और कोझिकोड बाईपास व अझिक्कल बंदरगाह जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

कोच्चि रिफ़ाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट परियोजना
इसके अंतर्गत पेट्रोलियम क्षेत्र को मजबूत कर प्रति वर्ष चार लाख टन पॉलीप्रोपाइलीन उत्पादन की योजना बनाई गई है, जिससे कपड़ा, पैकेजिंग और चिकित्सा उपकरण जैसे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना को लेकर पीएम ने कहा, कि ‘मेक इन इंडिया’ के विस्तार से ही आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।
50 मेगावाट फ़्लोटिंग सोलर
सौर उर्जा प्रोडक्शन के नज़रिए से 50 मेगावाट फ़्लोटिंग सोलर को काफ़ी अहम माना जा रहा है। इसके तहत पश्चिम कल्लाडा में 50 मेगावाट की फ़्लोटिंग सोलर परियोजना की आधारशिला रखी गई है। मोदी ने कहा, कि हम चाहते हैं, कि केरल सौर ऊर्जा उत्पादन में और आगे बढ़े।

अमृत भारत स्टेशन योजना और रेलवे विद्युतीकरण
केरल में अमृत भारत स्टेशन योजना और रेलवे विद्युतीकरण के माध्यम ये क्षेत्रीय संपर्क को और बेहतर करने की है। इससे केरल और तमिलनाडु दोनों राज्यों के बीच यात्रियों के लिए यात्रा करना सुगम हो जायगा। साथ ही शोरानूर जंक्शन, कुट्टीपुरम और चांगनास्सेरी में आधुनिकीकरण करने के साथ-साथ नई पलक्कड़-पोल्लाची ट्रेन सेवा शुरू हो सकेगी।
कोझिकोड बाईपास व अझिक्कल बंदरगाह
केरल इंफ्रास्ट्रक्चर के मद्देनज़र इस परियोजना को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कोझिकोड बाईपास और अझिक्कल बंदरगाह से कनेक्टिविटी बढ़ने के अलावा ट्रैफ़िक व भीड़भाड़ से राहत मिलगी। इस कनेक्टिविटी के अलावा 6-लेन सड़क परियोजना को भी नए पंख लगने जा रहे हैं। इससे केरल के किसानों को लाभ मिलेगा ही, वहीं पर्यटन क्षेत्र में भी उछाल आएगा।
रोजगार के नज़रिए से
केरल में इन सभी परियोजनाओं को रोजगार से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इन परियोजनाओं से लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, कि “मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये परियोजनाएं ‘विकसित केरलम’ के हमारे संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।”
यह भी पढ़ें: केरल विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी, तीसरी और चौथी लिस्ट



