Headlines

कब से हो रहा है हॉकी विश्‍वकप 2026 का आगाज़?

हॉकी विश्‍वकप 2026 के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया है। इस बार यह विश्‍वकप बेल्‍जियम और नीदरलैंड में खेला जाएगा।
  • बेल्‍जियम और नीदरलैंड करेंगी मेजबानी
  • 16 टीमें होंगी इस टूर्नामेंट हिस्‍सा

हॉकी विश्‍वकप 2026 के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया है। इस बार यह विश्‍वकप बेल्‍जियम और नीदरलैंड में खेला जाएगा। विश्‍वकप का आगाज़ 15 अगस्‍त से होने जा रहा है और 30 अगस्‍त को टूर्नामेंट का फ़ाइनल मैच खेला जाएगा। इस समय हॉकी विश्‍वकप की मौजूदा चैम्‍पियन है। 2023 में हुए विश्‍वकप में जर्मनी ने बेल्जियम को हराकर यह ख़‍िताब अपने नाम किया था, वहीं नीदरलैंड तीसरे स्‍थान पर रही थी।

Photo: Wikimedia

चार ग्रुप में 16 टीमें    

  कुल मिलाकर इस विश्‍वकप 16 टीमें हिस्‍सा ले रही हैं, जिसमें जर्मनी, ऑस्‍ट्रेलिया, नीदरलैंड, बेल्‍जियम, भारत, जापान, इंग्‍लैंड, पाकिस्‍तान, न्‍यूज़ीलैंड, फ्रांस, वेल्‍स, स्‍पेन आयरलैंड, साउथ अफ्रीका, न्‍यूज़ीलैंड, मलेशिया और अर्जेंटिना की टीमें शामिल हैं। इन टीमों का ए, बी, सी और डी के चार पुल में बांटा गया है, जहां भारत और पाकिस्‍तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है।

पुल A पुल B पुल C पुल D
नीदरलैंडबेल्‍जियमऑस्‍ट्रेलियाभारत
जापानफ्रांसस्‍पेनपाकिस्‍तान
अर्जेंटिनाजर्मनीआयरलैंडइंग्‍लैंड
न्‍यूज़ीलैंडमलेशियासाउथ अफ्रीकावेल्‍स

भारत का रहा था ख़राब प्रदर्शन

2023 में हॉकी विश्‍वकप भारत में हुआ था और भारत अपने ही धरती पर बूरा प्रदर्शन कर पहले ही राउंड में विश्‍वकप से बाहर होकर सबको निराश कर गया था। हालांकि उसके बाद से भारतीय हॉकी टीम के खेल पर सवाल उठने लगे थे, लेकिन ऑलंपिक में ज़बरदस्‍त वापसी कर हॉकी टीम दोबरा पूरे फ़ॉर्म में नज़र आई। उसके बाद से भारत की परफ़ॉर्मेंस में लगातार सुधार हुआ है। देखना होगा, कि भारत इस हॉकी विश्‍वकप में कैसा प्रदर्शन करती है, जिस तरह से भारत ने अपने खेल में सुधार किया है, उसे देखते हुए टीम से काफ़ी उम्‍मीदें जुड़ी हुई हैं।  

भारत के मुक़ाबले

भारत इस विश्‍वकप की शुरुआत 15 अगस्‍त से करेगा। भारत के मैच इस प्रकार हैं:

15 अगस्‍तभारत बनाम वेल्‍सशाम 6:30 बजे
17 अगस्‍तभारत बनाम इंग्‍लैंडशाम 6:30 बजे
19 अगस्‍तभारत बनाम पाकिस्‍तानशाम 6:30 बजे

भारत अगर ग्रुप में अच्‍छा प्रदर्शन करेगा, तो आगे के मैच के मुकाबले उस हिसाब से तय किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: ICC ने जारी की T20 बल्‍लेबाजी की नई रैकिंग, अभिषेक शर्मा अभी भी नंबर 1

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message