- पेट्रोल और डीज़ल का उत्पादन शुल्क घटा
- दाम बढ़ने की अफ़वाह पर लगी रोक
सरकार ने लगातार किया अफ़वाहों का ख़डन
पिछले कुछ दिनों से देश में पश्चिम एशिया युद्ध के बीच तेल ख़त्म होने और तेल के दाम बढ़ने जैसी अफ़वाहों ने जोर पकड़ लिया था। नतीज़ा यह हुआ, कि पेट्रोल पंप पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। तेल ख़त्म होने और दाम बढ़ने के डर से लोग आवश्यकत से ज़्यादा तेल भरवा रहे थे। कई तो टंकी फ़ुल कराने में लगे थे और कई पेट्रोल पंप पर बाल्टी भी देखी गई। जबकि सरकार ने लगातार इन अफ़वाहों का ख़डन किया है और सभी से पैनिक न होने की अपील भी की है।
यह भी पढ़ें: नहीं बढ़ रहे पेट्रोल और डीज़ल के दाम, अफ़वाहों पर न दे ध्यान: भारत सरकार
एक्साइज ड्यूटी में कटौती
अब सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल से एक्साइज ड्यूटी (उत्पादन शुल्क) को घटाकर यह साबित कर दिया है, कि देश में तेल के दाम बढ़ने वाली बात बिल्कुल अफ़वाह और झूठी थी। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल पर से 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटा दी है, जिसके बाद अब पेट्रोल पर लगने वाला 13 रुपये प्रति लीटर का उत्पादन शुल्क घटकर 3 प्रतिशत हो गया है, वहीं डीज़ल की एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये प्रति लीटर से अब 0 रुपये हो गई है। इससे आम जनता को अब विश्वास हो जाएगा की सब अफ़वाह थी और पेट्रोल व डीज़ल के दाम नहीं बढेंगे। हो सकता है, कि इसके बाद पेट्रोल पंप पर लाइन लगना कम हो जाए।

केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला
केंद्र सरकार ने ऐसे समय इतना बड़ा निर्णय लिया है, जब दुनिया पश्चिम एशिया युद्ध से प्रभावित है और र्स्टेट ऑफ़ होर्मुज के सकंट में तेल के जहाजों का आवागमन बंद हो गया है। दुनिया अर्थव्यवस्था से जूछ रही है, लेकिन भारत अपनी सूझबूझ का परिचय युद्ध के शुरुआत से ही दे रहा है और यही कारण है, कि भारत में सबकुछ फ़िलहाल सुचारू रूप से चल रहा है। सरकार लगातार देश की जनता के हित में फ़ैसले ले रही है, ताक़ि किसी को भी इस संकट के दौर में परेशानी से ना जूझना पड़े।

कम नहीं होंगे, तो बढ़ेंगे भी नहीं
इस समय दुनिया में जिस तरह के हालात है, उसे देखते हुए एक्साइज ड्यूटी कम होने से तेल के दाम तो नहीं घटेंगे, लेकिन इससे यह भी प्रमाणित होता है, कि तेल के दाम बढ़ेंगे भी नहीं। इससे तेल कंपनियों का बोझ कम होगा और तेल की आपूर्ति सही से बनी रहेगी।
केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इस पर अधिसूचना जारी की है। केंद्र सरकार ने साफ़ किया है, कि पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद देश में पैट्रोल व डीज़ल की कीमतें नहीं बढ़ने जा रहीं और लॉकडाउन जैसी अफवाहें बेबुनियाद हैं।

पीयूष गोयल का बयान
इस बीच वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए पेट्रोल और डीज़ल पर उत्पादन शुल्क में कटौती करना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय है। साथ ही कहा, कि घरेलू आपूर्ति को प्राथमिकता देते हुए सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है, कि देश लगातार विकास करता रहे और हर तरह की वैश्विक परिस्थिति में आम नागरिकों के हित सर्वोपरि हैं।
यह भी पढ़ें: अफ़वाह ने लगाई पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें, इंडियन ऑयल ने कहा तेल की कोई कमी नहीं



