निसान इंडिया की यात्रा में नए अध्‍याय को जोड़ती ‘निसान ग्रैवाइट’

यह निसान की पहली गाड़ी है, जो मेड-इन-इंडिया से प्रेरित है और निसान मोटर्स इंडिया की पहली पेशकश है।
  • इसकी इंट्रोडक्‍ट्री क़ीमत है 5.65 लाख रुपये
  • ग्रैवाइट है 7-सीटर मल्‍टी-पर्पस-व्‍हीकल

निसान ने अपनी नई आकर्षक गाड़ी ‘ग्रैवाइट’को देश में  5.65 लाख रुपये (एक्‍स-शोरूम) की इंट्रोडक्‍टरी क़ीमत पर लॉन्‍च किया है। इस 7-सीटर मल्‍टी-पर्पस-व्‍हीकल (एमपीवी) के लॉन्‍च होने से निसान इंडिया की यात्रा में एक नए अध्‍याय की शुरुआत हुई है। यह निसान की पहली गाड़ी है, जो मेड-इन-इंडिया से प्रेरित है और निसान मोटर्स इंडिया की पहली पेशकश है।

Photo: Nissan Auto India

कंपनी का कहना है, कि ‘ग्रैवाइट’नाम भारत के 140 करोड़ भारतीयों से प्रेरित होकर रखा गया है, तो आइए जानते हैं, निसान ग्रैवाइट के ख़ास और आकर्षक फ़ीचर्स के बारे में:

Photo: Nissan Auto India

यह भी पढ़ें: 2026 स्‍कोडा कुशाक के कौन से फ़ीचर्स ग्राहकों को कर रहे हैं आकर्षित?

निसान ग्रेवाइट के अंदर कौन-कौन से हैं फ़ीचर्स?

नई ग्रैवाइट में वायरलेस ऐप्‍पल कारप्‍ले व ऐंड्रॉइड ऑटो के सा‍थ 8-इंच का इंफ़ोटेन्‍मेंट सिस्‍टम, 30 इंच का फ़ुल डिजिटल एड्वांस फ़क्‍शनल क्‍लस्‍टर, जेबीएल के प्रीमियम स्पीकर्स, दोहरे डैशकैम, एयर प्‍यूरीफ़ायर, डोर वाइज़र, मूड को बदलने के लिए एम्‍बिएंट लाइट, गर्दन के लिए तकिए, लम्‍बर सपोर्ट के लिए तकिए, प्रीमियम क्रोम शेड का बेल्‍टलाइन और क्रोम शेड का गियर बेज़ेल जैसे ख़ास फ़ीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें तीसरे रो की सीट्स को हटाने की सुविधा दी गई है 7 लोगों के बैठने की जगह इसमें मिल जाती है।

Photo: Nissan Auto India

यह भी पढ़ें: 2026 हुंडई वरना हुई लॉन्‍च: जानें क्‍या है इस गाड़ी की ख़ास बात?

कितना है ग्रैवाइट का बूट स्‍पेस?

5-सीटर में 625-लीटर बूट स्‍पेस मिल जाता है।

6-सीटर में 320-लीटर बूट स्‍पेस का विकल्‍प है।

7-सीटर में 84-सीटर बूट स्‍पेस मिल जाता है।

Photo: Nissan Auto India

कैसा है ग्रैवाइट का बाहरी डिज़ाइन?  

ग्रैवाइट के इक्‍सटीरियर को ख़ास डिज़ाइन में तैयार किया गया है। इसमें चारों ओर एलईडी लाइटिंग दी गई है, जिसके अंतर्गत ग्रेवाइट इंटीग्रेटेड डीआरएल्‍स के साथ सिग्‍नेचर एलईडी हेडलैम्‍प्‍स, क्रिस्‍टल एज एलईडी टेल लैम्‍प्‍स और एलईडी फ़ॉग लैम्‍प्‍स मौजूद हैं। साथ ही इसमें सबसे अलग पियानो ब्‍लैक रंग का 2D ग्रि‍ल, फ़क्‍शनल रूफ़ रेल्‍स, पूरी तर‍ह से खुलने वाले दरवाजे दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें फ़ॉलो-मी होम फ़ंक्‍शन के साथ ऑटो एलईडी हेडलैम्‍प्‍स और आगे व पीछे पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं।

Photo: Nissan Auto India

यह भी पढ़ें: कौन-सी कार बनी इंडियन कार ऑफ़ द ईयर (ICOTY) 2026?

बात करते हैं इंजन की

ग्रैवाइट में 1.0-लीटर का 3-सिलेंडर नैचुरली-एस्‍पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 6250rpm पर 72bhp का पावर और 3400-3600rpm पर 96Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्‍पीड ट्रैंस्‍मिशन मैनुअल और 5-स्‍पीड EZ-शि‍फ़्ट (ऑटोमैटिक) का विकल्‍प दिया गया है। कंपनी का दावा है, कि ऑटोमैटिक की फ़्यूल इफ़िशंसी 19.6 किमी प्रति लीटर है, वहीं मैनुअल 19.3 किमी प्रति लीटर की माइलेज देती है।

Photo: Nissan Auto India

कौन-से है सेफ़्टी फ़ीचर्स मौजूद हैं ग्रेवाइट में?

इसमें स्‍टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्‍स, इलेक्‍ट्रॉनिक स्‍टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्‍शन कंट्रोल सिस्‍टम, हिल-स्‍टार्ट असिस्‍ट, ब्रेक असिस्‍ट सिस्‍टम, ईबीडी के साथ एबीएस और सभी यात्रियों के लिए सीट बेल्‍ट रिमाइंडर जैसे सुरक्षा फ़ीचर्स ऑफ़र किए जा रहे हैं।

Photo: Nissan Auto India

वेरीएंट और रंग विकल्‍प

निसान ग्रैवाइट, विसिया, एक्‍सेंटा, एन-कनेक्‍टा और टेकना के 4 वेरीएंट्स में बेची जा रही है। ग्राहक इसे फ़ॉरेस्‍ट ग्रीन, ऑनिक्‍स ब्‍लैक, ब्‍लेड सिल्‍वर, स्‍टॉर्म वाइट और मेटैलिक ग्रे के 5 रंग विकल्‍पों में चुन सकते हैं।

Photo: Nissan Auto India

वेरीएंट के अनुसार निसान ग्रैवाइट की क़ीमत:

वेरीएंट्स क़ीमत (एक्‍स-शोरूम)
निसान ग्रैवाइट विसिया  5,65,000 रुपये
निसान ग्रैवाइट एक्‍सेंटा  6,59,000 रुपये
निसान ग्रैवाइट एन-कनेक्‍टा  7,20,000 रुपये
निसान ग्रैवाइट टेकना  7,91,000 रुपये
निसान ग्रैवाइट एन-कनेक्‍टा (ऑटोमैटिक) 7,80,000 रुपये
निसान ग्रैवाइट टेकना (ऑटोमैटिक) 8,49,000 रुपये
Photo: Nissan Auto India

यह भी पढ़ें: नए अवतार में पेश ऑल-न्‍यू किआ सेल्‍टोस में कौन से हैं ख़ास फ़ीचर्स?  

More Posts

गाज़‍ियाबाद में राष्‍ट्रवि‍रोधी गतिविधियों का हुआ पर्दाफ़ाश

राष्‍ट्रवि‍रोधी गतिविधियों से जुड़े छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है।

2026 स्‍कोडा कुशाक के कौन से फ़ीचर्स ग्राहकों को कर रहे हैं आकर्षित?

स्‍कोडा ने हाल ही में अपनी चर्चित गाड़ी कुशाक से पर्दा उठाया था। 2026 स्‍कोडा कुशाक को नए अपडेट्स के साथ पेश किया गया है। इसे पहले के मुक़ाबले स्‍पोर्टी लुक दिया गया है और इसे मॉर्डन लुक में तैयार किया गया है।

कमर्शियल LPG सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए नई वितरण नीति जारी

दिल्ली में लगभग 1,800 कमर्शियल सिलेंडर प्रतिदिन प्राथमिकता के आधार पर वितरित किए जाएंगे।

हापुड़ में गैस कालाबाज़ारी के चलते भारत गैस एजेंसी हुई सील

जब गैसा एजेंसी ही कालाबाज़ारी करने लगें, तो किस पर विश्‍वास किया जाए। ऐसे गैस एजेंसी को हमेंशा के लिए बंद कर दिया जाना चाहिए।

Send Us A Message