महंगाई: अब कितने रुपये में मिलेगी रसोई गैस?

आख़‍िरकार जिसका डर था वही हुआ गैस के बढ़ गए दाम। अब क्‍या तेल की क़ीमत भी बढ़ेगी?
  • अप्रैल 2025 में भी 50 रुपये की हुई थी बढ़ोतरी
  • पिछले 1 साल में 110 रुपये बढ़ गए गैस के दाम

जिसका डर था वहीं हुआ

पश्‍चिम एशिया में चल रहे महासंग्राम के बाद, आख़‍िरकार वही हुआ जिसका डर था। युद्ध के कारण तेल कंपनियों ने वि‍श्‍वस्‍तर पर ऊर्जा की आपूर्ति को ध्‍यान में रखते हुए घरेलू रसोई गैस की क़ीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है, जिसके चलते अब गोरखपुर में रसोई गैस के लिए 975 रुपये ख़र्च करने होंगे। इससे पहले इसके लिए 915 रुपये देने होते थे।

शहर के हिसाब से LPG की क़ीमत

शहर क़ीमत
पहले
क़ीमत
अब
गोरखपुर915 रुपये 975 रुपये 
लखनऊ890.50 रुपये 950.50 रुपये 
दिल्‍ली853 रुपये 913 रुपये 
पटना951 रुपये 1011 रुपये 
मुंबई852.50 रुपये 912.50 रुपये 
कोलकाता879 रुपये 939 रुपये 

इससे पहले भी बढ़े थे दाम

इसी तरह अप्रैल 2025 में भी गैस के दाम में 50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी। उस समय गोरखपुर में गैस के लिए 865 रुपये देना पड़ता था। 50 रुपये बढ़ने से यह 915 रुपये में मिलने लगा था और तब से इसी दाम पर रसोई गैस ख़रीदी जा रही थी। देखा जाए तो क़रीब 12 महीने में दूसरी बार बढ़ोतरी होने से गैस के दाम 110 रुपये बढ़ चुके हैं।  

गैस बुक करने की अवधि‍ बढ़ी

रसोई गैस की उपलब्‍धता को देखते हुए सरकार ने गैस की बुकिंग अवधि‍ को भी बढ़ा दिया है। इससे एक गैस लेने के बाद दूसरा गैस 15 दिन पर बुक किया जा सकता था, लेकिन अब दूसरे गैस की बुकिंग को 6 दिन बढ़ा दिया गया है, यानी अब 21 दिन बाद गैस को बुक किया जा सकेगा।  

युद्ध बढ़ा सकती है महंगाई

इज़रायल-अमेरिका और ईरान में छिड़ी जंग अब विराट रूप लेती जा रही है। कहा तो जा रहा था, कि अमेरिका व इज़रायल के हमले के बाद ईरान जल्‍द ही सरेंडर कर देगा, लेकिन ईरान ने जब अपने सुप्रीम लीटर खामेनेई को हमले में खो दिया, तब से ईरान बौख़लाया हुआ है और युद्ध को लंबा ख़‍िचने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में पूरे पश्‍चिम एशि‍या में युद्ध जैसी स्‍थि‍ति पैदा होती जा रही है। ऐसे में युद्ध लंबा चला तो महंगाई की मार आम अदमी को झेलनी पड़ सकती है।

Photo: Wikimedia Commons

उम्‍मीद है, कि तेल के दाम नहीं बढ़ेंगे

अभी तेल कंपनियों ने तेल के दाम नहीं बढ़ाये हैं, क्‍योंकि अभी भारत के पास तेल स्‍टॉक में रखे हुए हैं। स्‍ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ का रास्‍ता बंद होने से आगे यह संकट पैदा हो सकता है। ख़ैर भारत अभी रूस से तेल लेता रहेगा और ऐसे में यह राहत की बात है, कि अभी पेट्रोल व डीज़ल के दाम बढ़ते नहीं दिखाई दे रहे, लेकिन भविष्य में क्‍या होगा इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता।    

More Posts

”बिहार की बदलती बयार”: निशांत कुमार का ‘जेडीयू’ ने किया ”वेलकम”

निशांत कुमार ‘जेडीयू’ मे आकर बिहार में नए युग की शुरुआत करने जा रहे हैं।

”ईस्‍ट एशिया महासंग्राम की कहानी: कौन बनेगा ईरान के नया सुप्रीम लीडर?”

अमेरिकी राष्‍ट्रप्रति का बयान आया है, कि ईरान जल्‍द सरेंडर करे, वराना अंजाम बुरा होगा। उल्‍टा ईरान र युद्ध को लंबा ले जाना चाहता है।

ICC T20 वर्ल्‍ड कप Final: भारत लगातार दूसरी बार बना T20 का विश्‍व चैम्‍पियन

अहमदाबाद बना गवाह अहमदाबाद भारत के T20 विश्‍व चैम्‍पियन बनने का गवाह बन चुका है, यही नहीं लगातार दूसरी बार T20 का विश्‍व चैम्‍पियन बनकर

”बिहार की बदलती बयार”: ये राजनीति है भईया! यहां कोई ठोर-ठिकाना नहीं  

बिहार की राजनीति अब करवट बदलने जा रही है। नीतीश कुमार का मुख्‍यमंत्री पद छोड़ना, भविष्‍य के लिए एक चुनौती है।

Send Us A Message