“ईस्‍ट एशिया महासंग्राम की कहानी: इज़रायल-अमेरिका का ईरान पर हमला”

इन दिनों जिसकी चर्चा सबसे ज़्यादा है, वो है इज़रायल-अमेरिका-ईरान में महासंग्राम। इज़रायल व अमेरिका ने मिलकर इज़रायल पर हमला बोल दिया है।

  • युद्ध की शुरुआत में सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत अमेरिका-इज़रायल की बड़ी उपलब्‍धि‍
  • हमले में मारी गई स्‍कूली छात्राएं

पश्‍चिम एशिया में इस समय मिसाइलों की गुंज

अमेरिका ने ईरान पर ऑपरेशन एपिक फ़्यूरी के तहत हमला किया, वहीं इज़रायल ने ईरान से हो रहे युद्ध को ऑपरेशन रोरिंग लॉयन का नाम दिया है।  

इन दिनों जिसकी चर्चा सबसे ज़्यादा है, वो है इज़रायल-अमेरिका-ईरान में महासंग्राम। इज़रायल व अमेरिका ने मिलकर इज़रायल पर हमला बोल दिया है। पूरे पश्‍चिम एशिया में इस समय मिसाइलों की गुंज सुनाई दे रही है। अमेरिका जहां ईरान पर बम पे बम बरसा रहा है, वहीं ईरान भी पीछे हटने का नाम नहीं ले रही है। इस युद्ध ने पश्‍चिम एशि‍या में अब महाविनाश का रूप धारण कर लिया है।

Photo: Israel Defense Force

इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्‍याहू और अमेरिका इस हमले को सही बता रहे हैं, वहीं रूस, फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देशों ने इस हमले को ग़लत क़रार दिया है। ऐसे में भारत ने अपना पक्ष जाहिर करते हुए यही बताया है, कि वो युद्ध नहीं चाहता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार इस युद्ध पर नज़र रखे हुए हैं और बातचीत का सिलसिला जारी है।  

Photo: Us Department of war

ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्‍या

युद्ध के पहले दिन ही इंजरायल और अमेरिका ने सुबह के समय मिसाइलों और ड्रोन से हमले कर दिए और इस हमले में उनके सुप्रीम लीडर अयातुल्‍लाह खामेनेई की मौत हो गई। इंजरायल और अमेरिका ने अयातुल्‍लाह खामेनेई के आवास से लेकर ईरान के सैन्‍य ठिकानों के साथ-साथ राष्‍ट्रपति भवन में हमले दागे। इस ज़बरदस्‍त हमले में ना सिर्फ़ सुप्रीम लीडर की मौत हुई, बल्‍कि खामनेई का बेटा, बहु, दामद और पोते की भी मौत हो गई। इसके अलावा ईरान के सेना प्रमुख अब्‍दोलरहीम मुसावी की भी इस हमले में मारे गए।

ईरान का जवाबी हमला

इज़रायल और अमेरिका मिलकर ईरान पर मिसाइलें दाग़ रहे हैं। सुप्रीम लीडर खामनेई की मौत के बाद पूरे ईरान में दुख का माहौल है और गुस्‍सा भी है। इतनी बड़ी घटना के बाद ईरान भी कहां चुप रहने वाला था, उसने भी ज़ॉर्डन, बहरीन, यूएई, साउदी अरब, कतर, ओमान, कुवैत और इज़रायल पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले कर दिए। इज़रायल के तेल अवीव और शेमेश शहर में ईरान ने कई धमाके किए। हालाकिं ईरान ने यह भी दावा किया है, कि उसने अमेरिका युद्धपोत अब्राहम लिंकन पर बैलिस्‍टिक मिसाइलें दागीं हैं, यही नहीं ईरान ने अमेरिका तेल टैंकरो को भी निशाना बनाया है।

Photo: Us Department of war

स्‍ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ पर ईरान का हमला

यह युद्ध अब महासंग्राम में बदलता जा रहा है, जिससे पूरी दुनिया प्रभावित होगी और अर्थव्‍यवस्‍था भी चरमरा सकती है। ख़तरे को देखते हुए, पश्‍चिम एशिया के सभी हवाई यात्राएं बंद कर दिए गए हैं। ईरान ने पश्‍चिम एशि‍या की सबसे प्रमुख जलसंधि‍ स्‍ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ पर भी मिसाइल से अटैक किया है। स्‍ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ ईरान के दक्षि‍ण में फ़ारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी को बांटता है। यह तेल निर्यात को ध्‍यान में रखते हुए महत्‍वपूर्ण रास्‍ता माना जाता है। क़तर, ईराक़ और ईरान का तेल यहीं से निर्यात किए जाते हैं। भारत के नज़रिए से यह समुद्री रास्‍ता तेल आयात के लिए बेहद महत्‍वपूर्ण है। ईरान ने इसी रास्‍ते पर हमला कर कर दिया है, जिससे तेल का संकट पैदा हो सकता है।

स्‍कूली छात्राओं की मौत

यह बेहद शर्मिंदा करने वाली ख़बर थी, कि ईरान के मीनाब शहर के एक स्‍कूल में बम गिरने से छोटी-छोटी छात्राओं की मौत हो गई। जहां यह बम गिरा वहां मरने वालों की संक्ष्‍या क़रीब 150 से ऊपर बताई जा रही है। इन बेकसूर बच्‍च‍ियों की जान इस महासंग्राम ने ले ली है। इससे पता चलता है, कि युद्ध कभी भी सही नहीं होता। युद्ध ने हमेंश मानवता का ख़ून बहाने का काम किया है।

Photo: Wikimedia Common

ईरान की राजधानी तेहरान पर लगातार हमले

अमेरिका-इज़रायल मिलकर ईरान की राजधानी तेहरान पर लगातार मिसाइलों और ड्रोन से हमले कर रहे हैं। ऐसे में वहां लोगों की जान का ख़तरा बना हुआ है। सरकार ने वहां के नागरिकों को दूसरे स्‍थान पर जाने की सलाह दी है। साथ ही ईरान ने कहा है, कि हम लंबे समय तक युद्ध करने के लिए तैयार हैं। इससे साफ़ जाहिर होता है, कि ईरान के पास हथियारों का भंडार जमा है, लेकिन इज़रायल और अमेरिका ने वहां के आतंक को ख़त्‍म करने की ठान ली है।

Photo: Us Department of war,

Khamenei Photo: Wikimedia Common

Photo: Israel Defense Force

यह भी पढ़ें:

“ईस्‍ट एशिया महासंग्राम की कहानी: ईरान का अमेरिका और इज़रायल पर हमला”

”ईस्‍ट एशिया महासंग्राम की कहानी: कौन बनेगा ईरान के नया सुप्रीम लीडर?”

More Posts

बिहार की बदलती बयार: किस पार्टी के कितने मंत्रियों ने ली शपथ?

बिहार में मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्‍व में मंत्रीमंडल का विस्‍तार किया गया है। हाल ही में नीतीश कुमार ने क़रीब दो दशक बाद बिहार के मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफ़ा देतें हुए राज्‍यसभा में जाने का फ़ैसला लिया।

कौन से फ़ैक्‍टर असम में दिला गई BJP को प्रचंड जीत, कब तक होगा नई सरकार का गठन?

असम में बीजेपी की लगातार तीसरी बार जीत कोई करिश्‍मा नहीं है, यह असम की जनता का भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्‍वास को दर्शाता है।

बंगाल हिंसा: शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या, SIT टीम गठित, जांच कर रही है CID

बंगाल में फ‍िर हिंसा पश्‍चिम बंगाल में चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा एक बार फ‍िर पनपने लगी है। बंगाल का इतिहास ही हिंसक रहा

आख़‍िर क्‍यों हार गई बंगाल की इतनी बड़ी पार्टी TMC?

भारतीय जनता पार्टी इस बार पूरे विश्‍वास के साथ ममता बनर्जी के किले को फ़तह करने की लड़ाई लड़ रही थी। यह एक दिन में नहीं हुआ, बल्‍कि बंगाल की जीत में कई वर्षों का संघर्ष छ‍िपा है।

Send Us A Message