Headlines

”मिडिल ईस्‍ट महासंग्राम की कहानी: कौन बनेगा ईरान का नया सुप्रीम लीडर?”

अमेरिकी राष्‍ट्रप्रति का बयान आया है, कि ईरान जल्‍द सरेंडर करे, वराना अंजाम बुरा होगा। उल्‍टा ईरान र युद्ध को लंबा ले जाना चाहता है।

  • खामेनेई के बेटे बन सकते हैं ईरान के नए सुप्रीम
  • ट्रंप ने कहा आत्‍मसमर्पण करे ईरान

ईरान का इरादा पीछे हटने का नहीं

जब युद्ध शुरू हुआ, तो माना जा रहा था, कि यह लड़ाई तीन से चार दिन में समाप्‍त हो जाएगी और ईरान जल्‍द ही आत्‍मसमर्पण कर देगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ। उल्‍टा ईरान भी ड्रोन से लगातार हमले कर रहा है और युद्ध को लंबा ले जाना चाहता है। इसी बीच अमेरिकी राष्‍ट्रप्रति का बयान आया है, कि ईरान जल्‍द सरेंडर करे, वराना अंजाम बुरा होगा।

Photo: Wikimedia Commons

ईरान का नया सुप्रीम लीडर कौन?

सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोज़तबा खामेनेई को नए सुप्रीम लीडर बनाने की चर्चा तेज़ है, लेकिन अभी इसमें संदेह बना हुआ है। इसकी आधि‍कारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है, कि खामेनेई के बेटे ही अगले सुप्रीम होंगे। उधर इज़रायल के प्रधानमंत्री नेतन्‍याहु ने चेतावनी दे डाली, कि जो भी नया सुप्रीम चुना जाएगा, उसे बख्‍़शा नहीं जाएगा।

अमेरिका ने हिंद महासागर ईरानी युद्धपोत को डुबोया

इधर अमेरिका ने हिंद महासागर में भारत से आ रहे ईरानी युद्धपोत (आइरिस डेना) को अपना निशाना बनाकर डुबो दिया है, जिसमें 100 से ज़्यादा नाविक मारे गए। इसके बाद ईरान का बयान आया, कि अमेरिका के युद्धपोत भी कहीं सुरक्षित नहीं रहेंगे। अमेरिका हवाई हमलों से ईरान को तबाह करने में लगा हुआ है, वहीं इज़रायल भी लेबनान पर लगातार हवाई हमले कर रहा है। बदले में हिज़बुल्‍लाह ने भी इज़रायल पर ड्रोन व मिसाइलों की बौछारें की हैं।

ईरान की अमेरिका को धमकी

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप जहां कह रहे हैं, कि ईरान का अगला सुप्रीम चुने जाने में अमेरिका को भी शामिल किया जाना चाहिए। इसके जवाब में ईरान के उप विदेश मंत्री ने तीखा वार करते हुए अमेरिका को चेतावनी दी है, कि ईरान अब युद्ध में पीछे नहीं हटेगा और अमेरिका को क़रारा जवाब देता रहेगा। उन्‍होंने कहा, कि आज ईस्‍ट एशि‍या में जो भी दबाही हो रही है, उसके पीछे अमेरिका है। इसके अलावा रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने भी ईरान पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है।

ईरान की मिसाइल सिटी बन सकती है निशाना

बता दें, कि पश्‍चिम एशिया में घमासान और तेज हो गया है। इज़रायल ने जहां तेहरान में ज़मीन के नीचे बना हुआ बंकर ही उड़ा दिया, वहीं ईरान ने भी अमेरिका सैन्‍य ठिकानों और इज़रायल पर मिसाइलों व ड्रोन से लगातार हमले किए। इज़रायल ने ईरान के तेहरान पर ज़बरदस्‍त हमला करते हुए उनके ‘बैलिस्‍टिक’ व ‘ग़दर’ क्रूज़ मिसाइल को नुक़सान पहुंचाया है। इसके अलावा ईरान की ‘मिसाइल सिटी’ को भी निशाना बनाने की योजना तैयार की जा रही है, जहां ईरान ने बड़े-बड़े मिसाइल और ड्रोन के भंडार जमा करके रखे हैं। हो सकता है, कि ईरान इन्‍हें निकालकर दूसरी जगह ट्रासफ़र करे।

यह भी पढ़ें:

“ईस्‍ट एशिया महासंग्राम की कहानी: ईरान का अमेरिका और इज़रायल पर हमला”

“ईस्‍ट एशिया महासंग्राम की कहानी: इज़रायल-अमेरिका का ईरान पर हमला”

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message