Headlines

IPL 2026: मुंबई के मैदान में हैदराबाद का सनराइज़, मुंबई मुश्‍क़‍िल में (MI VS SRH)

SRH ने मुंबई इंडियन्‍स (MI) के ख़‍िलाफ़ 244 रन के बड़े लक्ष्‍य का पीछा कर सबको चौंका दिया।
  • हैदराबाद की 6 विकेट से बड़ी जीत
  • रयान रिकेल्टन ने बनाए नाबाद 123 रन

मुंबई के मैदान में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने कमाल कर दिया। पिछले मैच में भी जहां राजस्‍थान रॉयल्‍स के ख़‍िलाफ़ 229 रन के लक्ष्‍य का शानदार पीछा किया था, वैसे ही आज मुंबई इंडियन्‍स (MI) के ख़‍िलाफ़ 244 रन के बड़े लक्ष्‍य का पीछा कर सबको चौंका दिया। इससे पहले पंजाब ने भी IPL में इतिहास रचते हुए 265 रन का लक्ष्‍य हास‍िल कर लिया था।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: ईशान किशन की पारी, वैभव सूर्यवंशी के शतक पर पड़ गई भारी (RR VS SRH)

रयान रिकेल्टन का वन मैन शो

टॉस जीत कर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी MI ने अपनी तरफ़ से बल्‍लेबाजी में कोई कसर नहीं छोड़ा और रयान रिकेल्टन की नाबाद 123 रन की पारी की बदौलत मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन बोर्ड पर लगा दिए। इसमें विल जैक्‍स ने 46 रन का योगदान दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 7 ओवर में ही 93 रन की साझेदारी की। इसके अलावा कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने भी 15 गेंदों में 31 रन की पारी खेली। कुल मिलाकर MI की तरफ़ से बल्‍लेबाजी में रयान रिकेल्टन का वन मैन शो रहा।  123 रन की पार में 10 चौके और 8 छक्‍के जड़े।         

टीमस्‍कोरविकेट
MI 20 ओवर में 2435
SRH18.4 ओवर में 2494

SRH की जीत वाली शुरूआत, ट्रेविस हेड खेले ताबड़तोड़     

244 रन का पीछा करना SRH के लिए बड़ी चुनौती थी, लेकिन राजस्‍थान के ख़‍िलाफ़ 229 रन का पीछा करना, उनके लिए इस रन चेज़ में प्रेरणा बनी और उन्‍होंने वो कर दिखाया, जिसकी उम्‍मीद नहीं लग रही थी। इस रन चेज़ की शुरुआत की SRH के सलामी बल्‍लेबाज ट्रेविस हेड और अभि‍षेक शर्मा ने। दोनों ने पहले विकेट के लिए मात्र 52 गेंदों में 129 रन बना डाले और रन चेज़ को आसान बनाने का काम किया। अभि‍षेक ने 24 गेंदों में 45 रन बनाए, वहीं ट्रेविस हेड ने तो 8 छक्‍के लगाकर 30 गेंदों में ही 76 रन की पारी खेल मुंबई के हौसले को पस्‍त करने का काम किया।  

यह भी पढ़ें: IPL 2026: आख़‍िरकार पंजाब को मिली राजस्‍थान से पहली हार (PBK VS RR)

हेनरिक क्‍लासेन की क्‍लास पारी

अच्‍छी शुरुआत के बावजूद एक समय SRH ने 7 गेंदों के अंदर ही 3 विकेट गंवा दिए और वो प्रेशर महसूस करने लगी, लेकिन एक छोर पर अभी भी हेनरिक क्‍लासेन क्रीज़ पर मौजूद थे। उन्‍होंने नीतीश रेड्डी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए महत्‍वपूर्ण 80 रन जोड़े और MI की उम्‍मीदों पर पानी फेर दिया। क्‍लासेन ने 30 गेंदों में 65 रन की पारी खेली और अंत तक नाबाद रहे। क्‍लासेन ने क्‍लास पारी खेलते हुए 4 चौके व 6 छक्‍के लगाए।     

 मुंबई के गेंदबाजी बनी परेशानी  

मुंबई के गेंदबाजों के पास डिफ़ेंड करने के लिए अक्ष्‍छा-ख़ासा रन बोर्ड पर लगा हुआ था, लेकिन जब जसप्रीत बुमराह जैसे वर्ल्‍ड क्‍लास गेंदबाज 4 ओवर में 51 रन देकर एक भी विकेट ना ले पाए, तो मैच के यही परिणाम होंगे। इसके अलावा इस मैच में खेल रहे ट्रेंट बोल्‍ट ने 4 ओवर में 41 रन देकर 1 विकेट ही ले पाए। बता दें, कि इस IPL में MI की गेंदबाजी फ़्लॉप साबित हुई है। अश्‍विन कुमार ने तो 2 ओवर में ही 41 रन दे दिए।  

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message