IPL 2026: कोलकाता अपने ही घर में हारा लगातार दूसरा मैच (KKR VS SRH)

  • गेंदबाजी-बल्‍लेबाजी दोनों रही ख़राब
  • मुंबई से हारे थे अपना पहला मैच

KKR पर आगे के लिए दबाव

ईडन गार्डन के मैदान में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) IPL 2026 के अपने पहले दोनों मैच हार गया है। पहले मैच में मुंबई इंडियन्‍स से 6 विकेट से हार मिली थी और दूसरे मैच में हैदराबाद ने 65 रन से मात दे दी है। इसके बाद अब KKR पर आगे के मैचों के लिए जीतने का दबाव होगा।

SRH की ज़बरदस्‍त शुरुआत

टॉस जीतकर कोलकाता ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बल्‍लेबाजी के आमंत्रित किया। हैदराबाद ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ 8 विकेट पर 226 रन बना डाले। हैदराबाद की सलामी जोड़ी ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने गेंदबाजों की ख़ूब धुनाई की और पहले विकेट के लिए मात्र 5.4 ओवरों में 82 रन बना डाले। ट्रेविस हेड ने जहां 21 गेंदों में जहां 46 रन बनाए वहीं अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 48 रन बना डाले।

क्‍लासेन की क्‍लास पारी

हालांकि हैदराबाद के धड़ाधड़ 3 विकेट ज़रूर गिरे और स्‍कोर 111 पर 1 विकेट से 118 पर 4 विकेट हो गया, लेकिन क्‍लासेन, जो गगनचुंबी शॉट के लिए जाने जाते हैं, एक छोर संभाले रखा और अच्‍छी बल्‍लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। इनका बख़ूबी साथ दिया नितिश कुमार रेड्डी ने, जिन्‍होंने 24 गेंदों में 39 रन की पारी खेली और टीम को 226 के बड़े स्‍कोर तक पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: किंग कोहली की पारी, ईशान किशन पर पड़ी भारी (RCB VS SRH)

ब्‍लेसिंग मुज़रबानी की अच्‍छी गेंदबाजी

कोलकाता की गेंदबाजी में ब्‍लेसिंग मुज़रबानी ने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा बाक़ी गेंदबाज कुछ ख़ास नहीं रही कर पाए और यही कारण है, कि SRH 226 का आंकड़ा छू पाई।

कोलकाता की तेज़ शुरुआत मगर विकेट गिरते रहे

227 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी KKR की शुरुआत सुपरफ़ास्‍ट रही और पहली 8 गेंदों पर 30 रन बना डाले। पहले 6 ओवरों में उन्‍होंने 74 रन बना तो लिए, लेकिन कप्‍तान रहाणे, फ़ि‍न एलेन और कैमरॉन ग्रीन के रूप में अपने 3 विकेट गवां भी दिए, जिससे कोलकाता पर दबाव बना रहा। इसके बाद कोलकाता की बल्‍लेबाजी लड़खड़ाती रही 16 ओवर में ही पूरी टीम 161 रन बनाकर सिमट गई। हैदराबाद ने इस मैच को 65 रनों से जीत लिया। KKR की तरफ़ से अंगक्रिश रघुवंशी ने अर्धशतक लगाते हुए 52 और रिंकू सिंह ने 35 रन बनाए।

नितिश कुमार रेड्डी मैन ऑफ़ दी मैच

हैदराबाद की गेंदबाजी सटीक रही और कोलकाता को विकेट लेने के साथ दबाव में बनाए रखा, जिस कारण कोलकाता 4 ओवर पहले ही आउट हो गई। जयदेव उनादकट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर 21 रन देकर 3 विकेट लिए। साथ ही एहसान मलिंगा ने 2 और नितिश कुमार रेड्डी ने 2 विकेट लिए। नितिश को 35 रन बनाने और गेंदबाजी में 2 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ़ दी मैच चुना गया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: चेन्‍नई का फ़्लॉप शो, बल्‍लेबाजी धराशायी (CSK VS RR)

More Posts

जुलाई में ज़ि‍म्बाब्वे का दौरा करेगी भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई 2026 में ज़ि‍म्बाब्वे का दौरा करने जा रही है। इस दौरे में भारत और ज़ि‍म्बाब्वे के बीच तीन मैचों की T20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी।

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त जारी किए ये निर्देश

पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव से पहले और ख़ासतौर पर बंगाल में जिस तर‍ह SIR का विरोध हो रहा है और अधिकरियों पर हुए हमले के बाद सुप्रीम कोर्ट नाराज़ दिखा।

नालंदा के शीतला मंदिर की भगदड़, आस्‍था की परिभाषा पर उठाता है सवाल!

सबके अंदर आस्‍था होती है, परंतु आस्‍था के नाम पर भीड़ इकट्ठा करना और हादसे का शिकार होना ये कहां तक उचित है।

IPL 2026: समीर रिज़वी के दम पर हारते-हारते बची दिल्‍ली (LSG VC DC)

लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में LSG VC DC का मैच रोमांच से भरा रहा। इस मैच में तो 142 का ही लक्ष्‍य मिला था, लेकिन इस लक्ष्‍य तक पहुंचना दिल्‍ली के लिए टेढ़ी खीर साबित हुआ।

Send Us A Message