Headlines

IPL 2026: समीर रिज़वी के दम पर हारते-हारते बची दिल्‍ली (LSG VC DC)

लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में LSG VC DC का मैच रोमांच से भरा रहा। इस मैच में तो 142 का ही लक्ष्‍य मिला था, लेकिन इस लक्ष्‍य तक पहुंचना दिल्‍ली के लिए टेढ़ी खीर साबित हुआ।
  • 6 विकेट से जीता दिल्‍ली
  • समीर रिज़वी को मिला मैन ऑफ़ द मैच

IPL का एक और रोमांचक मैच जहां गेदबाज रहे हावी

लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में LSG VC DC का मैच रोमांच से भरा रहा। पंजाब और गुजरात की तरह इस मैच में भी धड़कने ऊपर-नीचे होती रही। इस मैच में तो 142 का ही लक्ष्‍य मिला था, लेकिन इस लक्ष्‍य तक पहुंचना दिल्‍ली के लिए टेढ़ी खीर साबित हुआ। समीर रिज़वी की 70 रन की पारी दिल्‍ली को बचा ले गई।   

141 पर सिमटी लखनऊ

दिल्‍ली कैपिटल्‍स (DC) का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फ़ैसला बिल्‍कुल सही साबित हुआ और लखनऊ सुपर जायन्‍ट्स (LSG) अपने 20 ओवर में 141 रन ही बना पाया। लखनऊ के लगातार अंतराल पर विकेट गिरते गए, जिससे चलते वह बड़ा स्‍कोर खड़ा नहीं कर पाया। कप्‍तान रिषभ पंत सस्‍ते में आउट हो गए। दिल्‍ली की तरफ़ से मिचेल मार्श और अब्‍दुल समद ने कुछ खुल कर बल्‍लेबाजी की। इसके अलावा कोई भी बल्‍लेबाज कुछ ख़ास नहीं कर पाया। मार्श ने 38 और समद ने 36 रन की पारी खेली, जिसकी वजह से लखनऊ 141 के स्‍कोर तक पहुंच पाई। लखनऊ पूरे 20 ओवर नहीं खेल पाई और 18.4 ओवर में सिमट गई।    

दिल्‍ली की गेंदबाजी सटीक रही और लुंगी एनगिडी और नटराजन ने 3-3 विकेट लिए। इसके अलावा कुलदिप यादव ने 2 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया।   

समीर रिज़वी की कमाल पारी

जहां IPL में 200 रन भी अब कम लगते हों ऐसे में 142 का लक्ष्‍य बहुत ज़्यादा नहीं कहा जा सकता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और दिल्‍ली को इस लक्ष्‍य तक पहुंचने में बड़ी मशक्‍़क़त करनी पड़ी। एक समय जब दिल्‍ली का स्‍कोर 26 पर 4 था, तब लगा, कि लखनऊ इस मैच में बाज़ी मार जाएगा, लेकिन समीर रिज़वी ने कमाल की पारी खेली और 47 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्‍कों की मदद से नाबाद 70 रन बनाए और दिल्‍ली की नैया पार लगा गए। रिज़वी का बख़ूबी साथ दिया अफ्रीकी खिलाड़ी ट्रिस्‍टन स्‍ट्ब्‍स ने जिन्‍होनें नाबाद 39 रन कर सकारात्‍मक पारी खेली। दोनों के बीच नाबाद 119 रन की साझेदारी हुई। दिल्‍ली का 26 पर 4 विकेट गिरने के बाद कोई विकेट नहीं गिरा। दिल्‍ली के सलामी बल्‍लेबाज पाथुम निशांक 1 और केएल राहुत पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। नितिश राणा ने 15 रन की पारी खेली।  

लखनऊ की गेंदबाजी भी रही शानदार

लखनऊ की गेंदबाजी खेलना दिल्‍ली के लिए आसान नहीं था और यदि एक-दो विकेट और मिल जाते तो परिणाम कुछ और हो सकता था। वापसी कर रहे मोहम्‍मद शमी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट लिया। साथ ही प्र‍िंस यादव ने 2 और मोह‍सिन खान को 1 विकेट मिला। समीर रिज़वी को शानदार बल्‍लेबाजी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message