Headlines

IPL 2026: किंग कोहली की पारी, ईशान किशन पर पड़ी भारी (RCB VS SRH)

IPL 2026 का आग़ाज़ हो चुका है, ज‍हां इस सीज़न के पहले मुक़ाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से थी।
  • 6 विकेट से जीती बेंगलुरु
  • ईशान किशन ने खेली 80 रन की पारी

IPL 2026 का आग़ाज़ हो चुका है, ज‍हां इस सीज़न के पहले मुक़ाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से थी। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में खेला गया, जहां अपने घर में खेलते हुए बेंगलुरु ने हैदराबाद को असानी से 6 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में विराट कोहली ने कंग की भूमिका निभाते हुए रन चेज़ में नाबाद रहे।

हैदराबाद की शुरुआत

बेंगलुरु का स्‍टेडियम हो और टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फ़ैसला ना करे ऐसा बहुत कम होता है। आरसीबी के कप्‍तान रजत पटिदार ने भी यही फ़ैसला लिया और हैदराबाद को बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। आमतौर पर बल्‍लेबाजी के लिए अच्‍छी माने वाली इस पिच पर हैदराबाद की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही और उसने अपने पहले 3 विकेट 29 रन पर ही गवां दिए, जिसमें अभि‍षेक शर्मा व ट्रैविस हेड का विकेट प्रमुख था।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: रोहित शर्मा का हिटमैन शो, KKR का हुआ पस्‍त (MI VS KKR)

ईशान किशन की धमाकेदार पारी

इसके बाद एसआरएच के कप्‍तान ईशान किशन ने पारी को संभालते हुए ताबड़तोड़ पारी खेली। जबसे ईशान किशन ने वापसी की है, तभी से उनके बैटिंग का अंदाज़ बदल गया है। इस असईपीएल की शुरुआत में भी यही देखने को मिला। उन्‍होंने तीसरे विकेट के लिए हेनरिच क्‍लासेन के साथ मिलकर 97 रन की साझेदारी की और टीम को एक अच्‍छे स्‍कोर तक पहुंचने में मदद की। किशन में मात्र 38 गेंदों में ही 8 चौकों और 5 छक्‍कों की मदद से 80 रन बना दिए, वहीं क्‍लासेन ने 31 रन की पारी खेली। आख़‍िर में अनिकेत वर्मा ने हाथ खोले और 18 गेंदों में 43 रन की पारी खेलकर हैदराबाद का स्‍कोर 202 तक पहुंचा दिया।

जेकब डफ़ी की शानदार गेंदबाजी

बेंगलुरु की गेंदबाजी में न्‍यूज़ीलैंड के जेकब डफ़ी चमके और उन्‍होंने ने अपने 4 ओवर में मात्र 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। भुवनेश्‍वर कुमार ने भी अच्‍छी गेंदबाजी की और उन्‍होंने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिया। रोमारियो शैफ़र्ड ने भी 4 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट लिए। जेकब डफ़ी को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन आफ़ द मैच चुने गए।

देवदत्‍त पाटिदार की ज़बरदस्‍त बल्‍लेबाजी

203 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने अपना पहला विकेट फ‍िलिप सॉल्‍ट के रूप में 9 रन पर गवां दिया, लेकिन उसके बाद आरसीबी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। दूसरे विकेट के लिए विराट कोहली और देवदत्‍त पाटिदार ने मात्र 45 गेंदों में 101 रन की साझेदारी कर मैच को अपनी तरफ़ मोड़ दिया। पाटिदार इस पारी में ख़तरनाक नज़र आए और आते ही शॉट लगाना शुरू कर दिया और 26 गेंदों में ही 7 चौके और 4 छक्‍के की मदद से 61 रन बना दिए। दूसरी तरफ़ विराट कोहली क्रीज पर पांव जमाए खेल रहे थे।

रजत पाटिदार भी तेज़ खेले

देवदत्‍त पाटिदार के आउट होने के बाद आए रजत पाटिदार ने भी कोहली के साथ मिलकर 22 गेंदों में ही 53 रन की साझेदारी कर इस मैच में जीत पक्‍की कर दी। रजत पाटिदार ने 12 गेंदो मेंमें 31 रन बनाए। रजत पाटिदार के आउट होने के बाद अगली ही गेंद पर जितेश शर्मा भी चलते बने। 2 गेंदों में 2 विकेट गिरने से रोमांच आया, लेकिन तब तक बेंगलुरु ने 163 रन बना लिए थे और लक्ष्‍य से मात्र 40 रन दूर थे, वहीं अभी भी 45 गेंदें फ़ेंकी जनी बाक़ी थी।   

किंग की तरह खेले कोहली

विराट कोहली ने किंग की तरह खेलते हुए नाबाद 38 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्‍कों की मदद से 69 रन बनाए। इस रन चेज़ में वह अंत तक जमें रहे, जहां उनका अनुभव टीम के लिए काम आया। आरसीबी ने इस मैच को बड़े आराम से 15.4 ओवर में 6 विकेट से जीत लिया। इसके अलावा कोहली आईपीएल में लक्ष्‍य का पीछा करते हुए 4 हज़ार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।     

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message