- रोमांचक मैच में 6 रन से जीती GT
- रवि बिश्नोई के शानदार 4 विकेट
जब दोनों टीमें 20 ओवर में 200 रन से ऊपर बना देते है, तो कहना मुश़्क़िल हो जाता है, कि किस टीम की गेंदबाजी अच्छी रही, लेकिन इसी बीच कोई 4 ओवर में 4 विकेट निकाल ले और आख़िरी ओवर में 11 रन बचा दे और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाए तो कहा जा सकता है, कि गेंदबाजी में दम था।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: समीर रिज़वी मुंबई पर भी भारी (DC VS MI)
रवि बिश्नोई मैच में कराई वापसी
अहमदाबाद में खेले गए गुजरात टाइटन्स (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के मुक़ाबले में यही देखने को मिला। बल्लेबाजी में दोनों टीमें अव्वल रही, लेकिन गेंदबाजी में गुजरात थोड़ी आगे रही। एक समय जब लग रहा था, कि GT इस मैच को आसनी से जीत लेगी, लेकिन इसी समय गेंदबाजी करने आए रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 4 विकेट लेकर बाजी ही पलट दी और आख़िरी ओवर में जब गुजरात को 11 रन बनाने थे, जिसे IPL जैसे टूर्नामेंट में बहुत ज़यादा नहीं कहा जा सकता, वहां मात्र 4 रन देकर तुशार देशपांडे ने मैच में रोमांच भर दिया।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: समीर रिज़वी मुंबई पर भी भारी (DC VS MI)
रवि बिश्नोई ने मैच में कराई वापसी
अहमदाबाद में खेले गए गुजरात टाइटन्स (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के मुक़ाबले में यही देखने को मिला। बल्लेबाजी में दोनों टीमें अव्वल रही, लेकिन गेंदबाजी में गुजरात थोड़ी आगे रही। एक समय जब लग रहा था, कि GT इस मैच को आसनी से जीत लेगी, लेकिन इसी समय गेंदबाजी करने आए रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 4 विकेट लेकर बाजी ही पलट दी और आख़िरी ओवर में जब गुजरात को 11 रन बनाने थे, जिसे IPL जैसे टूर्नामेंट में बहुत ज़यादा नहीं कहा जा सकता, वहां मात्र 4 रन देकर तुशार देशपांडे ने मैच में रोमांच भर दिया। इस प्रदर्शन के लिए रवि बिश्नोई को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: चेन्नई का फ़्लॉप शो, बल्लेबाजी धराशायी (CSK VS RR)

राजस्थान ने हैरान किया
टॉस जीतकर जहां हर टीम गेंदबाजी का फ़ैसला करती है, वहीं राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फ़ैसला कर चौका दिया। निर्णय को सही साबित करते हुए टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 210 रन बना डाले। RR की तरफ़ से सबसे ज़्यादा रन ध्रुव जुरेल ने बनाए। जुरेल ने 5 चौके व 5 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 55 रन की पारी खेली।। वैभव सूर्यवंशी ने 31 रन बनाए।
गुजरात की तरफ़ से कगिसो रबाडा ने 2, सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान ने 1-1 विकेट लिए, लेकिन राजस्थान को 200 के पार जाने से नहीं रोक पाए।
सुदर्शन के आउट होते ही GT की बल्लेबाजी लड़खड़ाई
GT ने 211 रन के लक्ष्य का पीछा शानदार तरीक़े से करना शुरू किया और पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 78 रन जोड़ दिए। साई सदर्शन ने ज़बरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अच्छे शॉट लगाए। उन्होंने 44 गेंदों में 73 रन की पारी खेली। सुदर्शन के आउट होते ही रन की रफ़्तार धीमी होने के साथ-साथ विकेट भी गिरते चले गए। 78 पर 1 विकेट से 161 पर 7 विकेट गिर गए। बाद में राशिद खान और कगिसो रबाडा ने मोर्चा संभाला, मगर आख़िरी ओवर में देशपांडे के ख़िलाफ़ 11 रन बनाने से चूक गए और टीम 8 विकेट पर 204 रन ही बना पाई।
| टीम | स्कोर | विकेट |
| RR | 20 ओवर में 210 | 6 |
| GT | 20 ओवर में 204 | 8 |



