Headlines

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, 51 की मौत; 235 से ज्यादा आफ़्टरशॉक्स

फ़्लोरेस में 7.7 तीव्रता के भूकंप से भारी नुकसान हुआ है। 51 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल और 900 से ज्यादा मकान तबाह हुए हैं।
  • 900 से ज्यादा मकान हुए तबाह, भूस्खलन बनी चुनौती
  • भूकंप के बाद 235 से ज़्यादा आफ्टरशॉक्स किए गए दर्ज

इंडोनेशिया के फ़्लोरेस में शनिवार सुबह क़रीब 6 बजे के आसपास 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसने इंडोनेशिया में भारी तबाही मचाई है। इस विनाशकारी भूकंप में अब तक 51 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 100 से अधि‍क लोग घायल हुए हैं। इस भूकंप में 900 से ज़्यादा मकान तबाह हो गए हैं। यही नहीं भूकंप के बाद 235 से ज़्यादा आफ़्टरशॉक्स दर्ज किए गए, 6.2 तीव्रता का सबसे तेज़ झटका महसूस हुआ। इन झटकों ने लोगो के मन में और डर पैदा कर दिया है।

यह भी पढ़ें: 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहला कोलंबिया, 250 से ज्यादा मौतें; हर तरफ तबाही का मंजर

700 किलोमीटर तक भूस्खलन

साथ ही भूकंप से भूस्खलन की भी चुनौती बन गई है। भूस्खलन से क़रीब 700 किलोमीटर लंबे ट्रांस-फ़्लोरेस हाईवे पर कई जगह रास्ते बंद हो गए हैं। इसके चलते बिजली और संचार व्यवस्था काफ़ी प्रभावित हुई है, जिसके कारण राहत व बचाव अभियान में भी मुश्क़‍िलें आ रही हैं। इसके बावजूद बचाव दल मंगराई, ईस्ट मंगराई और नगेकेओ समेत सभीप्रभावित इलाक़ों में मलबे में दबे लोगों को निकालने और राहत पहुंचाने का काम कर रही है। इंडोनेशिया में आए भूकंप में क़रीब 5,000 लोगों को राहत शिविरों में जाना पड़ा है।

दी गई थी सुनामी की चेतावनी

इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फ़ायर’ क्षेत्र में स्थित है, जिसके चलते यह क्षेत्र भूकंप व ज्वालामुखीय गतिविधियों के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। फ़्लोरेस में वर्ष 1992 में भी भूकंप और सुनामी से भारी तबाही हुई थी, जिसमें क़रीब 2,500 लोगों की मौत हुई थी। इस भूकंप के बाद भी इंडोनेशि‍या में सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई थी, लेकिन बाद में चेतावनी को वापस ले लिया गया।

यह भी पढ़ें: वेनेजुएला के भूकंप ने उजाड़े हज़ारों परिवार, मृतकों की संख्या 6 हज़ार के पार

दुनिया में भूकंप का दौर

लगता है, जैसे दुनिया में भूकंप का दौर शुरू हो गया है। अभी एक भूकंप का झटका ख़त्‍म नहीं होता, तब तक दूसरे भूकंप के झटके महसूस होने लगते हैं, वो भी ऐसे जो लोगों में डर पैदा कर दे। एक हफ़्ते पहले ही कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का शक्‍तिशाली भूकंप आया था, जिसने कोलंबिया की बड़ी-बड़ी इमारतों को हिला दिया था। वो दृश्‍य सच में बहुत डरावना था। इसमें सैंकडों लोगों की मौत की ख़बर है। इसके अलावा क़रीब एक महीने पहले वेनेजुएला में भी एक मिनट के अंदर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो ख़तरनाक भूकंप आए, जिसमें अब तक 6 हज़ार से ज़्यादा लोग मारे गए हैं।

More Posts

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्‍ली हाईकोर्ट से झटका, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया।

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं, क्या जारी रह पाएगा ‘वोट चोरी’ आंदोलन?

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली, क्‍योंकि दोबारा प्रदर्शन हुआ तो कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए तीनों आरोपी, नेपाल भागने की फ़िराक़ में थे!

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पकड़ा गया। पुलिस जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है।

नीला ड्रम से सांप के डसने की साजिश तक, मेरठ में विश्वासघात की दो खौफनाक कहानियां

मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड मामलें में अदालत ने पत्‍नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई।

Send Us A Message