ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: पाकिस्‍तान जीता, मगर लड़ा अमेरिका

  • 32 रन से जीतकर पाकिस्‍तान ने हासिल की दूसरी जीत
  • शादले वैन शल्कविक की कमाल गेंदबाज़ी

2024 ICC T20 वर्ल्‍ड कप में अमेरिका ने पाकिस्‍तान को पटखनी दी थी, जिसके चलते पाकिस्‍तान को ग्रुप स्‍टेज से ही बाहर होना पड़ा था और टीम को काफ़ी ओलचना का सामना करना पड़ा था। दोनों के बीच 2026 T20 वर्ल्‍ड कप में दोबारा भिड़ंत हुई और लेकिन इस मुक़ाबले में पाकिस्‍तान ने बाज़ी मार ली।

पाकिस्‍तान की तेज़ शुरुआत

यूएसए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पाकिस्‍तान के सैम अयुब और फ़रहान ने यूएसए के निर्णय को ग़लत साबित करते हुए ताबड़तोड़ शुरुआत की और पहले विकेट के लिए मात्र 5 ओवरों में 54 रन जोड़ दिए। इसके बाद गेंदबाजी करने आए शादले वैन शल्कविक ने पहले ही ओवर में अयुब 19 और कप्‍तान सलमान अली को 1 रन पर चलता किया। शादले वैन शल्कविक ने भारत को भी अपनी गेंदों से छकाया था और भारत के खि‍लाफ़ 4 विकेट चटकाए थे।

शादले वैन शल्कविक की शानदार गेंदबाज़ी

फ़रहान ने शानदार बैटिंग करते हुए 41 गेंदों में 73 रन की पारी खेली। बाबर आज़म ने भी साथ देते हुए 46 रन और शादाब ख़ान ने 30 रन ठोक डाले। पाकिस्‍तान ने अपने 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन का विशाल स्‍कोर खड़ा किया। शैडली वैन शल्‍कविक ने एक बार फि‍र गेंदबाजी में सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट लिए।

शुरुआत तेज़ मगर लड़खड़ाया अमेरिका

191 रन के लक्ष्‍य का पीछा यूएसए ने शानदार तरीक़े से किया और तेज़ शुरुआत करते हुए अपना पहला विकेट गिरने तक 5 ओवरों में 42 रन बना लिए थे, लेकिन स्‍पिन गेंदबाजी के आते ही अमेरिका की रन गति धीमी हो गई। जहांगिर ने तेज़ी से रन बनाते हुए 49 के निजी स्‍कोर पर अपना विकेट गंवा दिया। इसके बाद मिलिंद ने भी अच्‍छा खेलते हुए 29 रन की पारी खेली।

शुभम की आकर्षक बल्‍लेबाजी

अमेरिका की बल्‍लेबाजी में शुभम ने आकर्षक 51 रन की पारी खेली और शाहिन अफ़रीदी की जमकर पीटाई की। यूएई ने कोशीश की, लेकिन लगातार अंतराल पर विकेट गिरने से वह मैच में काफ़ी पीछे रह गया और 20 ओवरों में 8 विकेट पर 158 रन बना सका और पाकिस्‍तान ने यह मुक़ाबला 32 रनों से जीत लिया। पाकिस्‍तान के स्‍पिन का जादू काम आया। उस्‍मान तारिक़ 3 और शादाब ख़ान ने 2 विकेट लिए। अबरार को 1 विकेट मिला। शाहिबज़ादा फ़रहान को अच्‍छी बल्‍लेबाजी के लिए मैन ऑफ़ दी मैच का पुरस्‍कार दिया गया।

यह भी पढ़ें:

ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: न्‍यूज़ीलैंड की आसन जीत, यूएई की गेंदबाजी हुई फ़्लॉप

ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: नीदरलैंड ने दर्ज की अपनी पहली जीत

More Posts

‘बिहार की बदलती बयार: बिहार राजनीति के मुख्‍य स्‍तम्‍भ नीतीश कुमार हुए भावूक’

नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को बिहार में एक अलग पहचान दी और जेडीयू को अपने सिद्धांतों और विचारों से बिहार की मिट्टी से सिंचकर बड़ा किया।

‘बिहार की बदलती बयार: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफ़ा, राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र’

नितिश कुमार ने विश्‍वास जताया है, कि, बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल होगा।

IPL 2026: प्रफ़ुल्‍ल हिंगे ने पहले ही ओवर में राजस्‍थान के खेमे में मचाया तहलका (SRH VS RR)

किसी भी गेंदबाज को अपने डेब्‍यू मैच के पहले ही ओवर में 3 विकेट मिल जाए, तो इससे बढ़कर यादगार डेब्‍यू कुछ नहीं हो सकता।

बंगाल विधानसभा चुनाव: पूरी तैयारी के साथ बंगाल के मैदान में उतरी बीजेपी, मौक़ा खोना नहीं चाहती

इतिहास गवाह है, कि बंगाल का चुनाव कभी आसान नहीं रहा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारिख़ जैसे-जैसे नज़दीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी हवा तेज़ बहने लगी है।

Send Us A Message