ICC ने जारी की T20 बल्‍लेबाजी की नई रैकिंग, अभिषेक शर्मा अभी भी नंबर 1

ICC ने T20 विश्‍वकप ख़त्‍म होते ही बल्लेबाजों की नई रैंकिंग जारी कर दी है। इस नई लिस्‍ट में बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अभी भी पहले स्थान पर बरक़रार रखा हैं।
  • इशान किशन पहुंचे दूसरे स्‍थान पर
  • टॉप 10 में 4 भारतीय बल्‍लेबाज

ICC ने T20 विश्‍वकप ख़त्‍म होते ही बल्लेबाजों की नई रैंकिंग जारी कर दी है। इस नई लिस्‍ट में बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अभी भी पहले स्थान पर बरक़रार रखने हैं, वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने T20 में वापसी करते ही अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बता दें, कि इस टॉप 10 लिस्‍ट में 4 भारतीय बल्‍लेबाज हैं।

आईसीसी की ताज़ा रैंकिंग के अनुसार, T20 विश्व कप 2026 में ख़राब फॉर्म से जूझने के बावजूद अभिषेक शर्मा ने फ़ाइनल में 21 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली, जिसकी वजह से T20 में वह अभी भी नंबर एक बल्‍लेबाज बने हुए हैं। T20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 मैचों की 9 पारियों में 317 रन बनाने वाले इशान किशन को दो स्थान का फ़ायदा हुआ है और वह नंबर दो पर पहुंच गए हैं।

इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों में तिलक वर्मा एक स्थान अब सातवें स्थान पर हैं, इससे पहले वह छठवें स्थान पर थे। साथ ही भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव सातवें स्थान से नौवें स्थान पर लुढ़क गए हैं, वहीं वहीं भारत के विश्व कप हीरो संजू सैमसन 18 स्थान की छलांग लगाते हुए 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ICC T20 बल्‍लेबाजी की नई रैकिंग:

1. अभिषेक शर्मा- भारत

2. इशान किशन- भारत

3. साहिबज़ादा फ़रहान- पाकिस्‍तान

4. फिल सॉल्‍ट- इंग्‍लैंड

5. पाथुम निसांका- श्रीलंका

6. टिम साइफ़र्ट- न्‍यूज़ीलैंड

7. तिलक वर्मा- भारत

8. डेवॉल्‍ड ब्रेविस- दक्षिण अफ्रीका

9. सूर्यकुमार यादाव- भारत

10. जॉस बटलर- इंग्‍लैंड

यह भी पढ़ें:

28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026: पहले चरण के कार्यक्रम का हुआ ऐलान

ICC Photo: wikimedia common

More Posts

सुप्रीम कोर्ट ने ‘मासिक धर्म’ अवकाश वाली याचिका पर सुनवाई से किया इंकार

सुप्रीम कोर्ट ने महिला विद्यार्थियों और कामकाजी म‍हिलाओं के लिए मासिक धर्म अवकाश से जुड़ी राष्‍ट्रव्‍यापी नीति की मांग वाली जनहित याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया।

“नीट छात्रा की मौत एक रहस्‍य: अदालत ने कहा, जांच में है गड़बड़ी“

अदालत में आरोपी मनीष रंजन की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, लेकिन अदालत ने जांच प्रक्र‍िया में दिख रहे ढीलेपन की वजह से फ़ैसला सुरक्षित रख लिया है और अब इसकी दोबरा सुनवाई होगी।

“ईस्‍ट एशिया महासंग्राम की कहानी: मोजतबा ख़ामेनेई को बनाया लीडर, युद्ध लंबा चलने का डर’’

अमेरिका और इज़रायल की चेतावनी के बाद भी ईरान ने अपना सुप्रीम लीडर चुन लिया है। वहीं इज़रायल ने भी धमकी दी थी, कि ईरान का हर उत्‍तराधि‍कारी उसके निशाने पर रहेगा।

अविश्‍वास प्रस्‍ताव ख़ारिज होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की सदन में एंट्री

लोकसभा स्‍पीकर के ख़‍िलाफ़ लाए गए अविश्‍वास प्रस्‍ताव को ध्‍वनिमत से ख़ारिज कर दिया है।

Send Us A Message