Headlines

अविश्‍वास प्रस्‍ताव ख़ारिज होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की सदन में एंट्री

लोकसभा स्‍पीकर के ख़‍िलाफ़ लाए गए अविश्‍वास प्रस्‍ताव को ध्‍वनिमत से ख़ारिज कर दिया है।
  • दो दिन चली पक्ष-विपक्ष की तीखी नोकझोंक  
  • अविश्‍वास प्रस्‍ताव ध्‍वनिमत से हुआ ख़ारिज

लोकसभा स्‍पीकर के ख़‍िलाफ़ लाए गए अविश्‍वास प्रस्‍ताव को लेकर सदन में दो दिन तक तीखी नोकझोंक चली। पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर सीधी टकराव देखी गई। इसी बीच विपक्ष ने सदन की कार्यवाही के दौरान हमेशा की तरह विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए स्‍पीकार के आसन के पास पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए।

बता दें, कि अविश्वास प्रस्ताव ख़ारिज होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दोबारा अपनी ज़ि‍म्मेदारी संभाली, लेकिन विपक्ष के हंगामें के बाद सदन की कार्यवाही को स्‍थगित करना पड़ा।

Video: PBSHABD

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई  ने क्‍या कहा?

गौरव गोगोई  ने कहा,  कि अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही के दौरान पक्षपातपूर्ण व्यवहार किया है, जिस कारण उनके ख़‍िलाफ़ अविश्‍वास प्रस्‍ताव को पेश किया गया है। उन्‍होंने कहा, कि सदन में राहुल गांधी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान उनके भाषण के दौरान अध्यक्ष द्वारा बार-बार बाधित किया गया। गोगई ने यह भी कहा, कि लोकसभा अध्यक्ष के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध अच्छे हैं, इसलिए इसलिए यह प्रस्ताव किसी व्यक्ति के ख़‍िलाफ़ नहीं है।

रविशंकर प्रसाद ने अविश्‍वास प्रस्‍ताव को बताया“अहंकार की संतुष्टि”

सत्‍ता पक्ष के नेता रविशंकर प्रसाद ने अविश्‍वास प्रस्‍ताव के विरुद्ध अपनी बाती रखते हुए सीधे तौर पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, कि स्‍पीकर को पद से हटाने के लिए लाया गया प्रस्ताव, सही मायने में उनके खिलाफ़ अविश्वास का नहीं, बल्कि “किसी के अहंकार की संतुष्टि” के लिए लाया गया है। साथ ही उन्‍होंने कहा, कि हम भी विपक्ष में रहे, लेकिन उनके कार्यों पर कभी भी सवाल नहीं उठाया और इस अविश्‍वास प्रस्‍ताव को कष्‍टदाई बताया।

रविशंकर ने आरोप लगाते हुए कहा, कि विपक्ष भारत के संविधान, संसद और निर्वाचन आयोग के ख़‍िलाफ़ टिप्पणी करने में लगा रहता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का नेता सदन का हिस्सा है, लेकिन विपक्ष के नेता का आचरण भी उतना ही जिम्मेदार होता है। साथ ही कहा पिछले 72 वर्षों में लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस केवल दो बार हुई है।

Photo: Wikimedia common

किरण रि‍जि‍जू का शेर

वहीं केंद्रीय मंत्री किरण रि‍जि‍जू ने राहुल गांधी की तुलना आख़‍िरी मुगल शासक से ही कर दी। साथ ही किरेन रि‍जि‍जू ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए मुज़्तर ख़ैराबादी का शेर भी पढ़ा।

Video: PBSHABD

विपक्ष के आरोप

इसी बीच कांग्रेस सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद ने भी अपनी बात रखते हुए, कहा कि अध्यक्ष ने सदन में विपक्ष के नेताओं को बोलने नहीं दिया और विपक्ष की महिला सांसदों पर भी आरोप लगाए हैं। चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने भी दावा किया कि उन्हें सदन में बोलने से कई बार रोका गया है।

कांग्रेस के नेता के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, कि यह प्रस्ताव लोकतंत्र के मूलभूत सिद्धांत से संबंधित है और देश में संसदीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए है, वहीं समाजवादी पार्टी के आनंद भदौरिया ने अविश्‍वास प्रस्‍ताव को लोकसभा की गरिमा की रक्षा बताया।

Photo: Wikimedia Common

गृह मंत्री अमि‍त शाह का विपक्ष को क़रारा जवाब

अविश्वास प्रस्‍ताव पर बोलने आए गृह मंत्री अमि‍त शाह ने एक-एक करके विपक्ष को जवाब देते हुए झकझोर दिया। उन्‍होंने इस अविश्वास प्रस्‍ताव के प्रति ख़ेद प्रकट करते हुए कहा, कि स्‍पीकर किसी राजनीति पार्टी का नहीं, बल्‍कि सदन का होता है। शाह ने कहा, कि भाजपा व एनडीए ने कभी भी लोकसभा अध्यक्ष के ख़‍िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव नहीं लेकर आए, क्योंकि पार्टी को अध्यक्ष की निष्ठा पर कोई संदेह नही है। गृह मंत्री ने कहा कि सदन की कार्यवाही आपसी विश्वास और नियमों के आधार पर संचालित होती है और नियमों का पालन करना हर सदस्‍य की ज़‍िम्‍मेदारी होती है और उस नियम के तहत ही अपनी बात रखनी चाहिए, ना कि हंगामा करके।

गृह मंत्री ने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा, कि राहुल गांधी सदन के महत्‍वपूर्ण सत्रों में भाग लेने के बाजाए विदेश में घूमने चले जाते हैं। उन्‍होंने एक-एक करके राहुल गांधी की यात्रा का भी विश्‍लेषण किया और कहा, कि बोलने के लिए सदन में मौजूद रहना पड़ता है क्‍योंकि सदन में वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग की कोई सुविधा नहीं है और कहा, कि दूसरों के आचरण पर सवाल उठाने से पहले ख़ुद के आचरण पर भी ध्‍यान दिया जाना चाहिए। गृह मंत्री ने कहा, कि लोकसभा के नियमों के अंतर्गत अध्यक्ष के निर्णय अंतिम माने जाते हैं, लेकिन विपक्ष ने अध्यक्ष की निष्ठा पर संदेह किया है।

इसके बाद ध्‍वनिमत से लोकसभा अध्‍यक्ष को हटाने की विपक्ष की मांग को ख़ारिज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:

लोकतंत्र के मंदिर ‘संसद’ में हंगामा बहुत है साहब!

More Posts

खान सर को मिलेगी राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें? 10 जुलाई को आएगा कोर्ट का फैसला

अब 10 जुलाई का इंतज़ार सभी को है, कि आख़‍िर न्‍यायालय खान सर को लेकर क्‍या फ़ैसला सुनाती है?

अपने होम ग्राउंड पर लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले इंग्लैंड में 76 रन पर ढेर

IPL में हमने देखा था, कि 250 रन बनाकर भी टीम सेफ़ महसूस नहीं कर पा रही थी, ऐसे में 202 का लक्ष्‍य कहीं ज़्यादा आसान लग रहा होगा, लेकिन

PM मोदी ने जकार्ता से किया बड़ा ऐलान, इंडोनेशिया में खुलेगा IIM बेंगलुरु का पहला अंतर्राष्‍ट्रीय कैंपस

IIM बेंगलुरु भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की दिशा में प्रमुख क़दम है। 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट की बैठक में क्या तय हुआ? क्या हो गई चंपत राय की विदाई?

आस्‍था और विश्‍वास की चोरी में आज देश जानना चाहता है, कि ये आख़‍िर हुआ कैसे?

Send Us A Message