Headlines

आख़‍िरकार मारा गया 1.90 लाख का इनामी बदमाश भानु प्रताप उर्फ़ बबलू

आज के उत्‍तर प्रदेश में माफ़‍िया राज नहीं, बल्‍कि विकास देखने को मिलता है। अमन, चैन और विकास ही नए उत्‍तर प्रदेश की पहचान है।
  • गोरखपुर के बेलघाट का रहने वाला था भानु प्रताप
  • बबलू पर 40 मामले थे दर्ज

अपराधियों की खैर नहीं

उत्‍तर प्रदेश में जबसे योगी आदित्‍यनाथ की सरकार आई है, माफ़‍ियाओं की खैर नहीं रही। कभी माफ़‍ियाओं का प्रदेश कहे जाने वाला यूपी, आज योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व में चैन की नींद सो रहा है। किसी ज़माने में खुलेआम पिस्‍तौल लेकर लोगों को डराने वाले बदमाश धीरे-धीरे ढेर होते चले गए। यही कारण है, कि आज के उत्‍तर प्रदेश में माफ़‍िया राज नहीं, बल्‍कि विकास देखने को मिलता है। अमन, चैन और विकास ही नए उत्‍तर प्रदेश की पहचान है।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग-चतरा के मुठभेड़ में मारा गया 15 लाख रुपए का ईनामी नक्सली शहदेव महतो

Video Credit: PBSHABD

यूपी में एक और अपराधी ढेर

इस कड़ी में एक और बड़े अपराधी का नाम शामिल हो गया है। आख़‍िरकार अयोध्या में यूपी STF के हाथ बड़ी सफ़लता लग ही गई। महाराजगंज थाना क्षेत्र के ऐमी घाट पुल के पास 1.90 लाख रुपये का इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह उर्फ़ बबलू STF के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया है। पुलिस लंबे समय ये इस अपराधी की तलाश में थी और इसे पकड़ना चुनौती बनती जा रही थी। वह थाना मुबारकपुर के चर्चित हत्या कांड का मुख्‍य आरोपी था और वर्ष 2011 से ही उसका आपराधिक नेटवर्क पूर्वांचल के कई जिलों में फैला हुआ था।

यह भी पढ़ें: मथुरा में फ़र्जी फ़ौजी बनकर दुष्‍कर्म करने वाला आरोपी पवन कुमार मुठभेड़ में गिरफ्तार

पुलिस और बदमाश के बीच फ़ायरिंग

रविवार की रात क़रीब 11 बजे बबलू के ऐमी घाट पुल के पास होने की सूचना मिलने पर यूपी STF ने इलाक़े की घेराबंदी कर दी और इस बीच बदमाश और पुलिस के बीच फ़ायरिंग होती रही, जिसमें भानु प्रताप ढेर हो गया। पुलिस ने मौक़ पर एक मोटरसाइकिल, पिस्तौल और एक अत्याधुनिक हथियार बरामद किया। मुठभेड़ के बाद बबलू को अस्‍पताल ले जाया गया, लेकिन दपचार के दौरान डॉक्‍टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Video Credit: PBSHABD

कौन-कौन से मामले दर्ज थे

भानु प्रताप सिंह उर्फ़ बबलू पर आजमगढ़, अंबेडकरनगर, गोरखपुर और बस्ती समेत कई जिलों में हत्या, हत्या के प्रयास लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, अपहरण और अन्य संगठित अपराधों जैसे क़रीब 40 गंभीर मामले दर्ज थे, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस बल ने उस पर 1.90 लाख रुपये का इनाम रखा था। बता दें, कि बबलू गोरखपुर ज़‍िले के बेलघाट क्षेत्र का रहने वाला था। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message