- पहली सूची में 284 उम्मीदवारों के नाम
- टीएमसी और कांग्रेस अलग–अलग लड़ रहे हैं चुनाव
तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद अब कांग्रेस में
तृणमुल कांग्रेस और भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अपनी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 284 उम्मीदवारों के नाम है। इस सूची में पूर्व सांसद मौसम नूर का भी नाम है, जो हाल ही में तृणमूल कांग्रेस से कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। इससे टीएमसी और कांग्रेस के बीच की सियासी हवा भी गर्म हो गई है। बता दें, कि अगले महीने 23 और 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसकी मतगणना 4 मई को होगी।
यह भी पढ़ें: क्या इस बार बंगाल चुनाव में रुकेगी हिंसा या दोहराया जाएगा इतिहास?

कहां से लड़ेंगे अधीर रंजन चौधरी?
इस सूची में कांग्रेस पार्टी के राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी का नाम है, जो बहरामपुर की सीट से चुनाव लड़ेंगे और टीएमसी की पूर्व सांसद मौसम नूर को मालतीपुर की सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पिछले कई वर्षों से बंगाल में कांग्रेस व टीएमसी के बीच टकराव देखा गया है और दोनों के बीच में पड़ी दरार की ख़बरें सबने सुनी हैं। यही वजह है, कि राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में वह अकेले लड़ रही है और पहली ही सूची में कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।
यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: क्या बीजेपी की तीसरी सूची ने टीएमसी को दिया झटका?

नंदीग्राम की सीट चर्चा में क्यों?
इसके अलावा इस सूची में पार्टी ने नंदीग्राम से शेख जारियातुल हुसैन का नाम चुना है, ये वही नंदीग्राम है, जहां से तृणमुल कांग्रेस की ममता बनर्जी और बीजेपी के सुबेंदु अधिकारी मैदान में हैं और यहां का मुक़ाबला रोमांचक होने वाला है। मधप राय को दार्जिलिंग से, अब्दुल हन्नान को सुजापुर से, सुस्मिता विश्वास को दम दम से, गौतम भट्टाचार्य को डायमंड हार्बर से, सौविक मुखर्जी को आसनसोल दक्षिण से और प्रसेनजीत पुइतंडी को आसनसोल उत्तर से मैदान में उतारा गया है। नेताओं के पार्टी अदल-बदल करने से चुनावी गर्मी बढ़ती जा रही है।

उम्मीदवारों की घोषणा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने की। इस बैठक में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव (संगठन) सी वेणुगोपाल के अलावा पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें: असम विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और गौरव गोगई की होगी टक्कर


List Image: PBSHABD



