Headlines

अगली सुनवाई 6 अप्रैल को, राहुल गांधी मानहानि मामला

यह मामला करीब 8 वर्ष पूर्व कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान का है। कहा गया, कि  चुनाव के समय राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी ।
  • 8 वर्ष पुराना है मामला
  • गृह मंत्री अमित शाह पर की थी टिप्‍पणी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ़ चल रहे मानहानि मामले में सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 6 अप्रैल की तारिख़ चुनी है। पिछली सुनवाई के दौरान वादी पक्ष (शि‍कायतकर्ता) के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 349 के तहत प्रार्थना पत्र पेश किया था। मामले में राहुल गांधी अपना बयान दर्ज करा चुके हैं और मौजूदा समय में वह जमानत पर हैं। 

इस मामले में राहुल गांधी द्वारा गृह मंत्री अमित शाह पर किए गए कथित बयान से जुड़े ऑडियो-वीडियो सीडी को सबूत के रूप में दाखिल करते हुए उनकी वास्तविक आवाज़ का मिलान विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफ़एसएल) से कराने की मांग की गई थी। इस पर राहुल गांधी के अधिवक्ता ने आपत्ति दर्ज कराई थी। अब वादी पक्ष के अधिवक्ता इस आपत्ति पर 6 अप्रैल को अपना जवाब अदालत में दाखिल करेंगे।

यह मामला करीब 8 वर्ष पूर्व कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान का है। कहा गया, कि  चुनाव के समय राहुल गांधी ने तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और इसके बाद राहुल गांधी के ख़‍ि‍लाफ़ केस दर्ज कराया गया था, तभी से यह मामला सुल्तानपुर की दीवानी अदालत स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है।

Rahul Gandhi Image: PBSHABD

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message