Headlines

उत्‍तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की PCS मुख्य परीक्षा-2025 हुई शुरू

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 की शुरुआत 29 मार्च से हो रही है और 1 अप्रैल तक चलेगी।
  • 1 अप्रैल तक चलेगी परीक्षा
  • सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की PCS मुख्य परीक्षा 2025 की शुरुआत 29 मार्च से हो रही है और यह परीक्षा 1 अप्रैल तक चलेगी। यह परीक्षा प्रयागराज और लखनऊ के 27 केंद्रों पर कराई जा रही है। इसमें क़रीब 11,403 अभ्यर्थि‍यों के शामिल होने की संभावना है।

Image: UPPSC

दो पालियों में होगी परीक्षा

PCS परीक्षा दो पालियों में सम्‍पन्‍न होंगी। पहली पाली सुबह 9.00 से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी दोपहर 2:30 बजे से से 5:30 बजे तक चलेगी। प्रयागराज के 12 केंद्रों पर 4,757 और लखनऊ के 15 सेंटर पर 6,646 अभ्यर्थि‍यों ने रजिस्‍ट्रेशन किया हैं।

कड़ी सुरक्षा के बीच पर‍ीक्षा

परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्‍़त है और निस्पक्ष परीक्षा के लिए उसने पूरी तैयारी कर ली हैं। इसके लिए प्रशासन ने सभी सेंटर पर सह केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य निरीक्षक और सहयोगी निरीक्षकों की तैनाती कर दी है। साथ ही सुरक्षा और परीक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र ज़़‍िला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया है, कि अनुशासन का कड़ाई से पाल हो। इसके अलावा अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने और सभी आवश्यक डॉक्‍यूमेंट अपने पास रखने की सलाह भी दी गई है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message