- सोनम वांगचुक के 26 दिनों का अनशन ख़त्म
- मीटिंग में CJP ने रखी अपनी तीन मांग
सरकार को आना होगा जंतर-मंतर या तय करें न्यूट्रल जगह
सोनम वांगचुक के 26 दिनों के अनशन को समाप्त करने के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की है। इस मुलाक़ात से पहले CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा, कि अगर सरकार को हमसे बात करना चाहती है, तो उन्हें जंतर-मंतर पर या फिर किसी न्यूट्रल जगह पर आकर बात करनी होगी और CJP ने दावा किया, कि सरकार ने उनकी ये मांग मान ली। इसके बाद सरकार और CJP के बीच बातचीत हुई।
यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक: त्याग, साहस और संघर्ष की मिसाल, 26 दिन के अनशन ने लिखी नई कहानी
2 घंटे चली वार्ता, रखी गई 3 मांगे
यह महत्वपूर्ण मीटिंग क़रीब दो घंटे चली। इस दौरान CJP की तरफ़ से सौरभ दास और आशुतोष रांका ने अपनी मांगों को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के सामने रखा। मीटिंग में CJP ने अपनी 3 मांगें रखी, जिसमें नीट पेपर लीक होने के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामले को वापस लिया जाए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा ये प्रमुख मांगे थी, जिसमें दो मांगों में तो सरकार ने सहमति जताई है, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़े की मांग का पेंच अभी भी फ़ंसा हुआ है।
यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ तक: कैसे छात्र आंदोलन देश का सबसे बड़ा मुद्दा बना
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ इस्तीफ़े पर अडिग
इस मीटिंग के बाद सौरभ दास और आशुतोष रांका ने बताया, कि हमारी तीन मांगों में से दो मांगों पर सरकार का सकारात्मक रुख देखने को मिला और सहमति जताई है, लेकिन इस्तीफ़े वाली बात अभी भी अटकी हुई है, लेकिन CJP ने साफ़ तौर पर कहा है, कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़े के लिए यह आंदोलन आगे भी चलता रहेगा। मतलब साफ़ है, कि CJP शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े पर अडिग है।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा कहा, फिर होगी वार्ता
CJP के प्रतिनिधमिंडल से मुलाक़ात के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया, कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने तीन मुख्य मांगे रखी और उन्होंने परीक्षाओं के पेपर लीक पर रोक लगाने के लिए कुछ सुधारों का सुझाव भी दिया है। जेपी नड्डा ने कहा, कि सरकार कल प्रतिनिधिमंडल के साथ एक और दौर की चर्चा करेगी। इससे पहले भी जेपी नड्डा से CJP मुलाक़ात कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ तक: क्या छात्रों का आंदोलन राजनीति की भेंट चढ़ गया?






