Headlines

CBSE 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट कैसा रहा, कितना रहा पास प्रतिशत?

दूसरी बोर्ड परीक्षा कराने का उद्देश्य है, कि मुख्य परीक्षा में शामिल छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार करने का अवसर मिल सके।
  • दोनों परीक्षाओं का संयुक्त पास प्रतिशत 96.78 रहा
  • क़रीब 1.50 लाख छात्रों ने दी कंपनार्टमेंट परीक्षा

डिजीलॉकर रिजल्ट पोर्टल पर देखे परिणाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य और दूसरी बोर्ड परीक्षा के रिजल्‍ट के आधार पर वर्ष 2026 का कुल पास प्रतिशत 96.78 प्रतिशत रहा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों के अनुरूप, CBSE ने वर्ष 2026 से कक्षा 10 के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था लागू की है। छात्र अपना परिणाम डिजीलॉकर रिजल्ट पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: CBSE 2026: 10वीं के परिणाम में लड़कियों ने मारी बाज़ी

कितने छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया?

दूसरी बोर्ड परीक्षा में कुल 6,64,027 विद्यार्थियों ने रजिस्‍ट्रेशन किया था, जिनमें से 6,63,777 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 5,13,955 विद्यार्थियों ने अंक सुधार यानी इम्प्रूवमेंट के लिए परीक्षा दी थी। इसमें से 3,08,095 यानी 59.95 प्रतिशत छात्रों ने मुख्य परीक्षा की तुलना में बेहतर परफ़ॉर्म किया।

कितने विद्यार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में सफल रहे?

इसके अलावा 1,49,822 छात्रों ने कंपार्टमेंट श्रेणी के अंतर्गत परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 78,503 विद्यार्थी यानी 52.40 प्रतिशत सफल रहे। वर्ष 2025 में कंपार्टमेंट पास प्रतिशत का आंकड़ा 48.68 प्रतिशत था। 2025 की तुलना में वर्ष 2026 में कंपार्टमेंट का रिजल्‍ट बेहतर रहा है।

यह भी पढ़ें: CBSE 12th Result: कितने प्रतिशत बच्‍चे पास, कितने छात्रों ने हासिल किए 95 प्रतिशत अंक

दो बोर्ड परीक्षाओं का उद्देश्‍य क्‍या है?

मुख्य बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी, जबकि दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 से 21 मई 2026 के बीच हुई थी। दूसरी बोर्ड परीक्षा कराने का उद्देश्य है, कि मुख्य परीक्षा में शामिल छात्रों अपने प्रदर्शन में सुधार करने का अवसर मिल सके। नियमित छात्रों के लिए दोनों परीक्षाओं में से जो प्रदर्शन बेहतर रहा, उसे अंतिम परिणाम में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें: NEET UG 2026 Result: आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल बने AIR-1, NTA ने जारी किया रिजल्ट

डिजीलॉकर से करें मार्कशीट डाउनलोड

CBSE के अनुसार स्कूलवार परिणाम संबंधित स्कूलों को उनके पंजीकृत ई-मेल पर भेजे जाएंगे। सभी छात्र अपने डिजिटल अंकपत्र और प्रमाणपत्र डिजीलॉकर के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही विदेश में CBSE से जुड़े स्‍कूलों के छात्र भी डिजीलॉकर से अपने परिणाम और शैक्षणिक डॉक्‍यूमें डाउनलोड कर सकते हैं CBSE ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है, कि वे परिणाम से जुड़ी किसी भी फ़ेक सोशल मीडिया पोस्ट, अफ़वाह या अनौपचारिक जानकारी पर भरोसा न करें।अपडेट्स के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट का इस्‍तेमाल करें।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message