Headlines

NEET UG 2026 Result: आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल बने AIR-1, NTA ने जारी किया रिजल्ट

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा का रिजल्ट जारी। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल AIR-1 बने। जानें टॉपर्स, स्कोर, परीक्षा और काउंसलिंग से जुड़ी पूरी जानकारी।
  • क़रीब 20 लाख परिक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा
  • 138 कैंडिडेट्स ने 690 से अधिक अंक अर्जित किए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 21 जून को हुई NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें क़रीब 20 लाख परिक्षार्थियों में से 11 लाख से ज़्यादा परिक्षार्थि‍यों ने मेडिकल (MBBS), दंत चिकित्सा (BDS), आयुष (AYUSH) और अन्य संबंधित कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए सफलता हासिल की है। NEET-UG 2026 का परिक्षा परिणाम NTA की आधि‍कारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध है। NTA ने परिणाम समय पर घोषित किए गए हैं, ताक़‍ि उम्मीदवारों के लिए प्रवेश और काउंसलिंग कार्यक्रम सही समय पर शुरू किए जा सकें।

यह भी पढ़ें: “मिसाल बनी सृष्टि दुबे: हादसा, सर्जरी और वेंटिलेटर के बावजूद दी NEET परीक्षा”

आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल संयुक्त रूप से बने टॉपर

पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक लाकर ऑल इंडिया रैंक (AIR) पर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा NTA ने बताया, कि 19 टॉपर्स ऐसे हैं, जिन्‍होंने 700 से अधिक अंक अर्जित किए हैं, वहीं 138 कैंडिडेट्स ने 690 या उससे अधि‍क मार्क्‍स हासिल किए हैं।

टॉप 138 कैंडिडेट्स की लिस्‍ट यहां देखें।

NTA के अनुसार, इस वर्ष:

  • 19 अभ्यर्थियों ने 700 से अधिक अंक प्राप्त किए।
  • 138 कैंडिडेट्स ने 690 या उससे अधि‍क मार्क्‍स हासिल किए हैं।
  • 1,371 अभ्यर्थियों ने 650 से 700 अंक हासिल किए।
  • 8,425 अभ्यर्थियों ने 601 से 650 अंक प्राप्त किए।
  • 27,055 अभ्यर्थियों को 551 से 600 अंक मिले।
  • 52,471 अभ्यर्थियों ने 501 से 550 अंक के बीच स्कोर किया।

पेपर लीक के बाद कराई गई थी पुनर्परीक्षा

गौरतलब है, कि 3 मई को NEET-UG 2026 की परीक्षा हुई थी, जो बाद में बड़े पैमाने पर पेपर लीक होने के चलते रद कर दी गई, जिसके बाद लाखों परिक्षार्थि‍यों को काफ़ी धक्‍का लगा था। इसके बाद NTA और शि‍क्षा मंत्रालय पर काफ़ी सवाल खड़े होने लगे थे। जगह-जगह इसके ख़‍िलाफ़ आंदोलन भी देखे गए। इसके बाद सरकार व NTA ने मिलकर ख़ामियों को दूर करते हुए 21 जून को दोबारा परीक्षा की तारीख़ निर्धारित की थी। 21 जून को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5,440 केंद्रों में NEET पुनर्परीक्षा आयोजित की गई। इसक परीक्ष को 13 भाषाओं (हिंदी, इंग्‍लिश, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में देने के विकल्‍प दिए गए थे।

यह भी पढ़ें: NEET 2026: आख़‍िर क्‍यों नहीं रुक रहा पेपर लीक होने का सिलसिला?

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message