- अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक
- 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन होगा शुरू
श्री अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है और यह यात्रा 28 अगस्त तक चलेगी। इस यात्रा के लिए श्रद्धालू 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। यह रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों माध्यमों से की जा सकेगी। यह यात्रा कुल 57 दिनों की होने वाली है। इस पवित्र अमरनाथ यात्रा से पहले 29 जून ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पहली पूजा आयोजित की जाएगी।
बढाई गई बीमा की राशी
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुर्घटना बीमा कवर को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर अब 10 लाख रुपये कर दी गई है। यह सुविधा पंजीकृत यात्रियों, सेवा प्रदाताओं, अधिकारियों, मौसमी कर्मचारियों और पुजारियों को मिलेगी।

यात्रा के दौरान सुविधाएं
यात्रा के दौरान सुविधाओं को भी ध्यान में रखा गया है। इसके अंतर्गत शौचालय, शेल्टर शेड और वर्षा आश्रय बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा चिकित्सा सेवाएं, आपदा प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, डिजिटल प्री-पेड सिस्टम और संचार सुविधाओं पर भी यान दिया जाएगा।
लेजर और साउंड शो को मंजूरी
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की बैठक में यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई और कई अहम फ़ैसले लिए गए। बैठक में ‘बाबा बर्फानी’ को समर्पित लेजर और साउंड शो को मंजूरी मिल गई है, जो श्रीनगर और जम्मू में आयोजित होगा। बैठक में यात्रा से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए।



