2026 स्‍कोडा कुशाक के कौन से फ़ीचर्स ग्राहकों को कर रहे हैं आकर्षित?

स्‍कोडा ने हाल ही में अपनी चर्चित गाड़ी कुशाक से पर्दा उठाया था। 2026 स्‍कोडा कुशाक को नए अपडेट्स के साथ पेश किया गया है। इसे पहले के मुक़ाबले स्‍पोर्टी लुक दिया गया है और इसे मॉर्डन लुक में तैयार किया गया है।
  • नई कुशाक में फ़र्स्‍ट-इन-सेग्‍मेंट फ़ीचर्स
  • अब 3 नए रंग विकल्‍पों में उपलब्‍ध

स्‍कोडा ने हाल ही में अपनी चर्चित गाड़ी कुशाक से पर्दा उठाया था। 2026 स्‍कोडा कुशाक को नए अपडेट्स के साथ पेश किया गया है। इसे पहले के म़काबले स्‍पोर्टी लुक दिया गया है और इसे मॉर्डन लुक में तैयार किया गया है, जिससे यह अपने ग्राहकों को आकर्षि‍त करती है। हालांकि कपंनी ने अभी नई स्‍कोडा की क़ीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्‍मीद है, कि मार्च के महीने में इसकी क़ीमत से पर्दा उठ जाएगा। आइए जानते हैं, कि 2026 स्‍कोडा कुशाक में कौन-से आकर्षक नए फ़ीचर्स शामिल किए गए हैं:

Photo: Skoda Auto India

कैसा है नई स्‍कोडा कुशाक का इंटीरियर डिज़ाइन?

नई स्‍कोडा कुशाक के इंटीरियर को रोमांचक बनाने के लिए दोहरे रंग के विकल्‍प दिए गए हैं। इसमें कैंडी वाइट, ब्रिलियंट सिल्‍वर, चेरी रेड, स्‍टिल ग्रे और शिमला ग्रीन के 5 दोहरे रंग को चुना जा सकता है। इसके अलावा नई कुशाक में पीछे की सीट पर सेग्‍मेंट का पहला मसाजर दिया गया है। साथ ही इसमें स्‍टैंडर्ड तौर पर पैनॉरमिक सनरूफ़ (बेस्‍ट-इन-सेग्‍मेंट) का फ़ीचर दिया गया है। इसके अलावा इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ 10.2-इंच का डिजिटल कॉकपिट और सेग्‍मेंट में पहली बार गूगल पावर एआई कम्‍पैनियन ऐप के साथ क़रीब 10-इंच का टचस्‍क्रीन इंफ़ोटेन्‍मेंट सिस्‍टम दिया गया है। नई कुशाक में ड्राइवर और सह-चालक के लिए वेन्‍टिलेशन के साथ 6 तरीक़ों से एड्जस्‍ट होने वाली सीट दी गई है। इसके अलावा इसमें क्‍लाइमेटिक ऑटो एसी जैसे नए फ़ीचर्स मौजूद हैं।

Photo: Skoda Auto India

यह भी पढ़ें: 2026 हुंडई वरना हुई लॉन्‍च: जानें क्‍या है इस गाड़ी की ख़ास बात?

कैसा है स्‍कोडा कुशाक फ़ेसलिफ़्ट का बाहरी डिज़ाइन?

2026 स्‍कोडा कुशाक में एलईडी हेडलाइट्स के साथ आगे इल्‍यूमिनेटेड लाइट बैंड ग्रिल, एलईडी टेल लाइट्स, स्‍कोडा लिखा हुआ इल्‍यूमिनेटेड लाइट, एक क्रम में लगे हुए टेललाइट्स देखने को मिलते हैं। साथ ही इसे स्‍पोर्टी लुक देने के लिए इसमें आगे मॉन्‍टे कार्लो बेज के साथ रेड रंग कह स्‍ट्रिप (पट्टी) दी गई है और रेड ब्रेक कैलिपर्स के साथ 17 इंच के अलॉय व्‍हील्‍स दिए गए है, जो नई कुशाक को मॉर्डन लुक देते हैं। इसके अलावा इसके इक्‍सटीरियर में एलईडी फ़ॉग लैम्‍प्‍स, आगे पार्किंग सेंसर के अलावा रेन सेंसिंग वाइपर, पीछे वाइपर और डिफ़ॉगर (बेस्‍ट-इन-सेग्‍मेंट) मौजूद हैं।

Photo: Skoda Auto India

2026 कुशाक में कौन-से हैं इंजन विकल्‍प?

इसमें सेग्‍मेंट का पहला 8-स्‍पीड टॉर्क कन्‍वर्टर ऑटोमैटिक ट्रैंस्‍मिशन के साथ 1.0 TSI इंजन दिया गया है। इसके अलावा इसमें 7-स्‍पीड डायरेक्‍ट शिफ़्ट गियरबॉक्‍स (DSG) के साथ 1.5 TSI इंजन और 6-स्‍पीड मैनुअल ट्रैंस्‍मिशन विकल्‍प के साथ 1.0 TSI इंजन मौजूद है, जो ड्राइविंग को आसान और सुगम बनाता है।

यह भी पढ़ें: नए अवतार में पेश ऑल-न्‍यू किआ सेल्‍टोस में कौन से हैं ख़ास फ़ीचर्स?  

Photo: Skoda Auto India

कौन-से है वेरीएंट्स और रंग विकल्‍प में मिल रही है 2026 कुशाक?

2026 स्‍कोडा कुशाक क्‍लासिक प्‍लस, सिग्नेचर, स्‍पोर्टलाइन, प्रेस्‍टिज और मॉन्‍टे कार्लो के 5 वेरीएंट्स में बेची जा रही है। ग्राहक इसे 8 रंग विकल्‍पों में ख़रीद सकते हैं, जिसमें कंपनी ने 3 नए रंग विकल्‍पों का शामिल किया है। इसमें शिमला ग्रीन, चेरी रेड और स्‍टील ग्रे के 3 नए रंगों  के अलावा कैंडी वाइट, ब्रिलियंट सिल्‍वर, कार्बन स्‍टील, डीप ब्‍लैक और लावा ब्‍लू के विकल्‍पों को शामिल किया गया है।

Photo: Skoda Auto India

कितनी सुरक्षि‍त है स्‍कोडा कुशाक फ़ेसलिफ़्ट?

बता दें, कि स्‍कोडा कुशाक ग्‍लोबल एनकैप में 5-स्‍टार की रेटिंग मिली है। इसी से अनुमान लगाया जा सकता है, कि इस गाड़ी में सुरक्षा के हर इंतज़ाम किए गए हैं। इसमें सभी वेरीएंट्स में स्‍टैंडर्ड तौर 6 एयरबैग्‍स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 40 से ज़्यादा सेफ़्टी फ़ीचर्स मौजूद हैं।

Photo: Skoda Auto India

यह भी पढ़ें: इंतज़ार ख़त्‍म! लॉन्‍च हुई टाटा की नई पंच EV

More Posts

गाज़‍ियाबाद में राष्‍ट्रवि‍रोधी गतिविधियों का हुआ पर्दाफ़ाश

राष्‍ट्रवि‍रोधी गतिविधियों से जुड़े छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है।

कमर्शियल LPG सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए नई वितरण नीति जारी

दिल्ली में लगभग 1,800 कमर्शियल सिलेंडर प्रतिदिन प्राथमिकता के आधार पर वितरित किए जाएंगे।

हापुड़ में गैस कालाबाज़ारी के चलते भारत गैस एजेंसी हुई सील

जब गैसा एजेंसी ही कालाबाज़ारी करने लगें, तो किस पर विश्‍वास किया जाए। ऐसे गैस एजेंसी को हमेंशा के लिए बंद कर दिया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी गौधामों को ‘‘सुरभि गौधाम‘‘ का नाम दिया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का शुभारंभ  कर दिया है।

Send Us A Message