2026 हुंडई वरना हुई लॉन्‍च: जानें क्‍या है इस गाड़ी की ख़ास बात?

हुंडई ने अपनी ज़बरदस्‍त गाड़‍ियों में से एक वरना को नए अंदाज़ में लॉन्‍च कर दिया है। आज के युवाओं को आकर्षि‍त करती है यह गाड़ी।
  • इसमें है 75 से ज़्यादा एड्वांस फ़ीचर्स
  • पहले से ज़्यादा स्‍पेस और आरामदायक

हुंडई ने अपनी ज़बरदस्‍त गाड़‍ियों में से एक वरना को नए अंदाज़ में लॉन्‍च कर दिया है। इसकी शुरुआती क़ीमत 10.98 लाख रुपये (एक्‍स-शोरूम) है। आज के युवाओं को आकर्षित करने के लिए नई वरना को ‘रिस्‍पैक्‍ट द यंग’ का टाइटल देते हुए इसके डिज़ाइन, टेक्‍नोलॉजी और सेफ़्टी के अंतर्गत 25 से ज़्यादा एड्वांस फ़ीचर्स शामिल किए गए हैं।

आइए विस्‍तार से जानते हैं, नई हुंडई वरना के डिज़ाइन, फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में:

Photo: Hyundai Motors

कौन-कौन से वेरीएंट्स और रंग में मिल रही है नई वरना?

नई हुंडई वरना HX2, HX4, HX6, HX6+, HX8 और HX10 के 6 वेरीएंट्स में मिल रही है। ग्राहक इसे 6 इकहरे और 1 दोहरे रंग के विकल्‍प में ख़रीद सकते हैं। नई वरना में क्‍लासी ब्‍लू और टाइटन ग्रे मैट के दो नए रंग शामिल किए गए हैं। इसके अलावा यह स्‍टारी नाइट, टाइटेनियम ब्‍लैक, टाइटन ग्रे और एटलस वाइट के इकहरे रंग में उपलब्‍ध हैं। साथ ही नई वरना को ब्‍लैक रूफ़ के साथ एटलस वाइट के दोहरे रंग में ख़रीद सकते हैं।

Photo: Hyundai Motors

अब कैसा है नई वरना का डिज़ाइन?

नई वरना को ब्‍लैक क्रोम रंग के रेडिएटर ग्रिल, दोहरे एलईडी प्रोजेक्‍टर हेडलैम्‍प्‍स, आगे व पीछे आकर्षक डिज़ाइन के बम्‍पर्स और 16-इंच के नए डायमंड कट अलॉय वील्‍स के साथ मॉर्डन लुक दिया गया है।

Photo: Hyundai Motors

नई वरना का स्‍पेस

नई वरना में सेग्‍मेंट की सबसे लंबी गाड़ी है। इसका वीलबेस लंबा है और स्‍पेस भी काफ़ी आरामदायक है। इसका वीलबेस 2,670mm है, वहीं इस सिडैन की चौड़ाई 1,765mm है और लंबाई 4,565mm है।

Photo: Hyundai Motors

क्‍या नया है हुंडई वरना के इंटीरियर डिज़ाइन में?

इसके इंटीरियर को ख़ास डिज़ाइन में तैयार किया गया है और यही नहीं इसमें सेग्‍मेंट के पहले फ़ीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं। इसके इंटीरियर में डी-कट स्‍टीयरिंग व्‍हील, लेदर की तरह दिखने वाली सीट अपहोल्‍स्‍ट्री और 8 तरह से एड्जस्‍ट होने वाला इलेक्‍ट्रिक ड्राइवर सीट मौजूद है। इसके अलावा नई वरना वेलकम रिट्रैक्‍ट फ़ंक्‍शन के साथ ड्राइवर मेमरी सीट, पैसेंजर सीट इलेक्‍ट्रिक वॉक इन डिवाइस, पीछे विंडो सन-शेड और 528-लीटर लंबे बूट स्‍पेस के साथ स्‍मार्ट ट्रंक जैसे सेग्‍मेंट के पहले फ़ीचर्स से लैस है।

Photo: Hyundai Motors

साथ ही इसमें 10.25-इंच का इंफ़ोटेन्‍मेंट सिस्‍टम व 10.25-इंच का डिजिटल क्‍लस्‍टर दिया गया है। इसके अलावा इसमें इलेक्‍ट्रिक सनरूफ़, सेग्‍मेंट का पहला सराउंड व्‍यू मॉनिटर, नया ब्‍लाइंड स्‍पॉट व्‍यू मॉनिटर,  स्‍मार्टफ़ोन वायरलेस चार्जर, आगे वेन्‍टिलेटेड सीट्स, पुश बटन स्‍टार्ट के साथ स्‍मार्ट चाबी और वायरलेस ऐंड्रॉइड ऑटो व ऐप्‍प्‍ल कारप्‍ले जैसे आकर्षक फ़ीचर्स मिल रहे हैं।

Photo: Hyundai Motors

कौन से इंजन मिलते हैं 2026 हुंडई वरना में?

नई वरना में सेग्‍मेंट का सबसे पावरफ़ुल इंजन शामिल किया गया है। यह है, 1.5-लीटर का टर्बो GDi पेट्रोल इंजन, जो 5500rpm पर 160bhp का पावर और 1500 से 3500rpm पर 253Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इसमें पहले की तरह 1.5-लीटर का MPi पेट्रोल इंजन है। ट्रैंस्‍मिशन की बात करें, तो इसमें 6-स्‍पीड मैनुअल ट्रैंस्‍मिशन, इंटेलिजेंट वेरीएंबल ट्रैंस्‍मिशन (IVT) और 7-स्‍पीड ड्युअल क्‍लच ट्रैंस्‍मिशन (DCT) का विकल्‍प है। IVT, MPi पेट्रोल इंजन के साथ, वहीं DCT, GDi पेट्रोल इंजन के साथ मौजूद है।

Photo: Hyundai Motors

एड्वांस सेफ़्टी फ़ीचर्स से लैस है 2026 वरना

नई हुंडई वरना में 75 से ज़्यादा सुरक्षा फ़ीचर्स दिए गए हैं। इसमें सेग्‍मेंट में पहला 7 एयरबैग्‍स (ड्राइवर, पैसेंजर, साइड, कर्टेन और सेंटर साइड) और डैशकैम का सुरक्षा फ़ीचर्स शामिल किया गया है। इसके अलावा 20 फ़ीचर्स के साथ हुंडई स्‍मार्ट-सेन्‍स लेवल-2 एड्वांस ड्राइवर असिस्‍टेंस सिस्‍टम (ADAS) और रेन सेंसिंग वाइपर्स भी दिया गया है।

सुरक्षा को और पुख्‍़ता करने करने के लिए नई वरना 35 स्‍टैंडर्ड सेफ़्टी फ़ीचर्स ऑफ़र किए जा रहें हैं, जैसे 6 एयरबैग्‍स, हिल स्‍टार्ट असिस्‍ट, इलेक्‍ट्रॉनिक स्‍टेबिलिटी कंट्रोल, आगे डिस्‍क ब्रेक्‍स, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्‍टम, सभी सीटों पर सीट-बेल्‍ट रिमाइंडर, पीछे पार्किंग सिस्‍टम, आइसोफ़‍िक्‍स और कुछ अनचाही घटना को रोकने के लिए बर्गलर अलार्म दिए गए हैं।  

Photo: Hyundai Motors

वेरीएंट्स के अनुसार हुंडई वरना की क़ीमत (एक्‍स-शोरूम)

वेरीएंट्स1.5-L MPi पेट्रोल (MT)1.5-L MPi पेट्रोल (IVT)1.5-L टर्बो GDi पेट्रोल (MT)1.5-L टर्बो GDi पेट्रोल (DCT)
HX210.98 लाख
HX412.25 लाख
HX613.19 लाख14.40 लाख
HX6+13.81 लाख15.02 लाख
HX814.88 लाख16.09 लाख16.28 लाख17.62 लाख
HX1017.15 लाख18.25 लाख

Photo and Video: Hyundai Motors

यह भी पढ़ें:

नए अवतार में पेश ऑल-न्‍यू किआ सेल्‍टोस में कौन से हैं ख़ास फ़ीचर्स?  

कौन-सी कार बनी इंडियन कार ऑफ़ द ईयर (ICOTY) 2026?

इंतज़ार ख़त्‍म! लॉन्‍च हुई टाटा की नई पंच EV

More Posts

गाज़‍ियाबाद में राष्‍ट्रवि‍रोधी गतिविधियों का हुआ पर्दाफ़ाश

राष्‍ट्रवि‍रोधी गतिविधियों से जुड़े छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है।

2026 स्‍कोडा कुशाक के कौन से फ़ीचर्स ग्राहकों को कर रहे हैं आकर्षित?

स्‍कोडा ने हाल ही में अपनी चर्चित गाड़ी कुशाक से पर्दा उठाया था। 2026 स्‍कोडा कुशाक को नए अपडेट्स के साथ पेश किया गया है। इसे पहले के मुक़ाबले स्‍पोर्टी लुक दिया गया है और इसे मॉर्डन लुक में तैयार किया गया है।

कमर्शियल LPG सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए नई वितरण नीति जारी

दिल्ली में लगभग 1,800 कमर्शियल सिलेंडर प्रतिदिन प्राथमिकता के आधार पर वितरित किए जाएंगे।

हापुड़ में गैस कालाबाज़ारी के चलते भारत गैस एजेंसी हुई सील

जब गैसा एजेंसी ही कालाबाज़ारी करने लगें, तो किस पर विश्‍वास किया जाए। ऐसे गैस एजेंसी को हमेंशा के लिए बंद कर दिया जाना चाहिए।

Send Us A Message