रांची क्राइम सुपरफ़ास्‍ट: पेट्रोल पंप पर डकैती और रेस्‍टोरेंट में हत्‍याकांड

रांची से दो बड़ी क्राइम की ख़बरे कई दिनों से सुर्खियों में है। रांची पुलिस ने इन दोनों वारदात में कुछ हद तक कामयाबी पाई है।

रांची से दो बड़ी क्राइम की ख़बरे कई दिनों से सुर्खियों में है। रांची पुलिस ने इन दोनों वारदात में कुछ हद तक कामयाबी पाई है। साथ ही पास से ख़तरनाक हथियार भी बरामद किए हैं।

पेट्रोल पंप डकैती कांड में पकड़े गए 10 आ‍रोपी

पेट्रैल पंप डकैती कांड में 10 आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ़्तार कर लिया गया है। बता दें, कि रांची में पि‍छले कई दिनों से पेट्रोल पंपों से डकैती की ख़बर सामने आ रही थी। इस ममले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है और इसमें संलिप्‍त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 

यह भी पढ़ें: नीट छात्रा की मौत एक रहस्‍य- क्‍यों चुप रही पुलिस?

Petrol Pump Crime Video: PBSHABD

इन डकैतों के पास से कई ख़तरनाक चीज़ें बरामद हुई हैं। इसमें 1 देशी रिवॉल्वर, 2 आई फोन, 4 स्मार्ट फोन, 6 चाकू, 1 टूल बॉक्स, 2 स्कूटी, 1 मोटरसाइकिल, 1 कार, कुछ कैश और 4 ज़‍िंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा हुई पूछताछ में इन अपराधियों ने जूर्म कबूलते हुए कहा, कि नशे के लिए पेट्रोल पंप पर डकैती किया करते थे। इनका बहुत बड़ा गिरोह है, जिनकी तलाश जारी है।

होटलकर्मी के हत्याकांड में मुख्‍य शूटर हुआ गिरफ़्तार

कुछ दिन पहले रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में स्‍थि‍त टिटोस रेस्‍टोरेंट में होटलकर्मी मनीष की हत्‍या कर दी गई थी। अब इस हत्याकांड में शामिल मुख्य शूटर को रांची पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। इससे पहले भी इस हत्‍याकांड 4 आरोपियों की गिरफ़्तारी हो चुकी है।  पुलिस ने जिस शूटर को पकड़ा है, वह धनबाद का रहने वाला है और आपराधिक गिरोह के लिए काम भी करता था। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और तीन गोली बरामद हुए हैं।

Hotel Crime Video: PBSHABD

इससे पहले पुलिस ने इसे रंगदारी का मामला बाता था। बता दें, कि रेस्‍टोरेंट संचालक ने बताया था, कि उनसे किसी ने 1 करोड़ रुपए की मांग की थीी और साथ में रक़म ना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस अब इस हत्‍याकांड के ख़‍िलाफ़ पूरी छानबीन कर रही है।     

यह भी पढ़ें: “नीट छात्रा की मौत एक रहस्‍य: अदालत ने कहा, जांच में है गड़बड़ी“

More Posts

IPL 2026: रोहित शर्मा का हिटमैन शो, KKR हुआ पस्‍त (MI VS KKR)

रोहित शर्मा की खेली गई पारी ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पूरी तरह पस्‍त कर दिया।

बंगाल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की अपनी उम्मीदवारों की सूची, अधीर रंजन चौधरी का नाम शामिल

तृणमुल कांग्रेस और भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अपनी उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

बंगाल विधानसभा चुनाव: अमित शाह ने ममता सरकार पर कौन-से 15 आरोपों की चार्जशीट बनाई?

बंगाल विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, इसका सियासी माहौल गर्म होता जा रहा है। बीजेपी और टीएमसी दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इस बार कमर कस ली है।

IPL 2026: किंग कोहली की पारी, ईशान किशन पर पड़ी भारी (RCB VS SRH)

IPL 2026 का आग़ाज़ हो चुका है, ज‍हां इस सीज़न के पहले मुक़ाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से थी।

Send Us A Message