Headlines

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्‍यनाथ ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार

उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रि‍मंडल का दूसरी बार विस्तार हुआ है। योगी कैबिनेट में आठ नए मंत्री बनाए गए हैं।
  • 6 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
  • 2 नेताओं का हुआ प्रमोशन

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंत्रि‍मंडल का विस्‍तार किया है। इस मंत्रि‍मंडल विस्‍तार के अंतर्गत कुल 6 नेताओं ने मंत्री की शपथ ली। इन 6 नेताओं के अलावा 2 राज्‍य मंत्रियों का प्रमोशन कर स्‍वतंत्र प्रभार का कार्य सौंप दिया गया है। शपथ के दौरान राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल ने लखनऊ के जन भवन में इन मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की नई पहचान ही नहीं, लाइफ़लाइन भी बनी गंगा एक्‍सप्रेस-वे

Lucknow: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath, along with Deputy Chief Ministers Keshav Prasad Maurya and Brajesh Pathak

कौन-कौन से मंत्रियों ने ली शपथ

उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रि‍मंडल का दूसरी बार विस्तार हुआ है। योगी कैबिनेट में आठ नए मंत्री बनाए गए हैं। मंत्रिमंडल के विस्‍तार में कृष्‍णा पासवान, सुरेन्‍द्र दिलेर, हंसराज विश्‍वकर्मा और कैलाश राजपूत को राज्‍यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी और बीजेपी नेता मनोज पाण्‍डेय को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, वहीं राज्‍य मंत्री अजीत पाल सिंह और सोमेंद्र तोमर ने स्‍वतंत्र प्रभार के मंत्री के रूप में शपथ ली है। इस विस्‍तार के बाद विधानसभा के 403 सदस्‍यों में से मंत्रि-परिषद की संख्‍या 60 हो गई है

यह भी पढ़ें: बदल रहा गोरखपुर: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने किया विकास का एक और उद्घाटन

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message