Headlines

उत्तर प्रदेश की नई पहचान ही नहीं, लाइफ़लाइन भी बनी गंगा एक्‍सप्रेस-वे

उत्तर प्रदेश में अब जंगलराज और गुंडाराज नहीं, बल्‍कि यहां अब ऊंची-ऊची इमारते, एक्‍सप्रेस-वे, चौड़ी सड़के और दौड़ती मैट्रो नज़र आती हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई में किया उद्घाटन
  • 36,230 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ एक्‍सप्रेस-वे

अब विकास की नींव है उत्‍तर प्रदेश

ये दशको पहले वाला उत्‍तर प्रदेश नहीं रहा यहां अब विकास की नींव हर रोज़ रखी जाती है। यहां अब जंगलराज और गुंडाराज नहीं, बल्‍कि यहां अब ऊंची-ऊची इमारते, एक्‍सप्रेस-वे, चौड़ी सड़के और दौड़ती मैट्रो नज़र आती हैं। इसी क्रम में उत्‍तर प्रदेश के विकास के अध्‍याय में एक और नाम जुड़ गया है और वो है, गंगा एक्सप्रेस-वे।

यह भी पढ़ें: विकास की नई रफ़्तार है दिल्‍ली-देहरादून कॉरिडोर

मेरठ से प्रयागराज अब 6 घंटे में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्‍तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। 36,230 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस गंगा एक्सप्रेस-वे की लंबाई क़रीब 600 किमी है, जो उत्तर प्रदेश के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों को जोड़ता है। इसे बेहतर कनेक्‍टिविटी और आर्थिक विकास से जोड़कर देखा जा रहा है। यह एक्सप्रेस-वे मेरठ से प्रयागराज तक फ़ैला हुआ है। अब मेरठ से प्रयागराज जाने में केवल 6 घंटे तक का समय लगेगा, जिससे समय की बचत होगी और यात्रा आरामदायक होगी। इससे पहले इस दूरी को पूरा करने में 10 से 12 घंटे का समय लगता था।

गंगा एक्सप्रेस-वे की ख़ास बात

इस गंगा एक्सप्रेस-वे की ख़ास बात यह है, कि यह 12 जिलों व 518 गांवों को जोड़ता है। इसमें 14 बड़े पुल, 165 छोटे पुल, 7 फ़्लाईओवर, 453 अंडरपास, 21 इंटरचेंज और 795 बॉक्स कल्वर्ट मौजूद हैं। बता दें, कि इस एक्‍सप्रेस-वे को 120 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है।

यह भी पढ़ें: पर्यावरण का उदाहरण है लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर: क्‍या है ग्रीन कॉरिडोर और प्रदेश को क्‍या मिलेगा फ़ायदा?

इस एक्‍सप्रेस-वे की मुख्‍य विशेषता

गंगा एक्‍सप्रेस-वे 6-लेन ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर है, जिसे भविष्‍य में 8-लेन तक बढ़ाने योग्य बनाया तैयार किया गया है। इस परियोजना की मुख्य विशेषता यह है, कि शाहजहांपुर ज़‍िले में 3.5 किलोमीटर लंबी एयर-स्‍ट्रि‍प (हवाई पट्टी) बनी हुई है, जो ईमरजेंसी लैंडिंग के लिए तैयार की गई है। इसमें 737 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड और सुरक्षा के लिए सोलर-पावर्ड स्मार्ट कैमरे भी लगाए गए हैं। इसमें फ़ुड कोर्ट्स, रेस्‍ट हाउस, ईंधन और ईवी चार्जिंग जैसे 9 जन सुविधाओं का भी ख्‍़याल रखा गया है।

PM at the inauguration of Ganga Expressway at Hardoi, in Uttar Pradesh: PIB

क्‍या कहा प्रधानमंत्री ने?

प्रधानमंत्री ने अपने सम्बोधन में गंगा एक्सप्रेसवे को उत्तर प्रदेश के विकास की लाइफ़लाइन बताते हुए कहा, कि यह वही उत्‍तर प्रदेश है, जिसे कभी पिछड़ा और बीमारू प्रदेश कहा जाता था, लेकिन आज का उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है। नरेंद्र मोदी ने कहा, कि जल्द ही, गंगा एक्सप्रेस-वे, मेरठ से आगे बढ़कर हरिद्वार तक पहुंचाया जाएगा और इसके बे‍हतर उपयोग के लिए फ़र्रुख़ाबाद लिंक एक्सप्रेसवे तैयार कर, इसे दूसरे एक्सप्रेस-वे से भी जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें: उत्‍तर प्रदेश के नोएडा में विकास की नई नींव, पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्‍ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message