Headlines

विकास की नई रफ़्तार है दिल्‍ली-देहरादून कॉरिडोर

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन
  • अब 6 घंटे का रास्‍ता 2.50 से 3 घंटे में होगा पूरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास की एक और कड़ी को जोड़ते हुए दिल्‍ली-देहरादुन एक्‍सप्रेस-वे का उद्घाटन किया है। यह केवल एक्‍सप्रेस-वे नहीं है, बल्‍कि इसे इकोनॉमिक-कॉरिडोर का भी नाम दिया गया है, क्‍योंकि यह सिर्फ़ दिल्‍ली-देहरादून को नहीं जोड़ती, बल्‍कि इसका बहुत बड़ा हिस्‍सा यूपी से गुजरता है। यह कॉरिडोर ना सिर्फ़ उत्‍तराखंड के विकास, बल्‍कि टूरिज्‍म को भी बढ़ावा देगा।

यह भी पढ़ें: पर्यावरण का उदाहरण है लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर: क्‍या है ग्रीन कॉरिडोर और प्रदेश को क्‍या मिलेगा फ़ायदा?

PM at the inauguration of the Delhi-Dehradun Economic Corridor at Dehradun: PIB INDIA

दिल्‍ली-देहरादुन एक्‍सप्रेस-वे के फ़ायदे

1) इस कॉरिडोर से देहरादून से दिल्‍ली जाने के लिए अब 6 घंटे के बजाय 2.5 से 3 घंटे का समय लगेगा।

2) इस रास्‍ते से अब यात्रा सुगम तो होगी ही, वहीं आना-जाना सस्‍ता होगा और किराया भाड़ा कम हो जाएगा।

3) आम आदमी के पेट्रोल और डीज़ल के खर्चे कम हो जाएंगे।

4) देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी और चारधाम यात्रा के लिए यह प्रमुख मार्ग होगा, जिससे पर्यटन (टूरिज्‍म) को काफ़ी फ़ायदा मिलेगा।

5) किसानों को इससे फ़ायदा मिलगा। उनकी पहुंच अब बड़ी मंडियों में तेज़ी बढ़ेगी।

6) इस कॉरिडोर को रोजगार से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इसके खुलने से रास्‍ते में होटल, ढाबे और होम स्‍टे की संख्‍या बढ़ेगी, जो लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसके अलावा टैक्‍सी और ऑटो सेवा की मांग बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: उत्‍तर प्रदेश में रखी गई आत्‍मनिर्भर भारत की नई नींव

कॉरिडोर में मिलने वाली सुरक्षा और सुविधाएं

कॉरिडोर के अंदर अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) और निगरानी प्रणाली (surveillance system) की व्यवस्था है। एक्‍सप्रेस-वे पर पेट्रोल पंप, खाने-पीने की सुविधाएं और इमरजेंसी सेवाओं का पूरा ख्‍़याल रखा गया है।

कॉरिडोर की ख़ास बात

भविष्‍य में कौन-से कॉरिडोर के बारे में बताया प्रधानमंत्री ने? इस कॉरिडोर की ख़ास बात यह है, कि इसमें वन्‍यजीवों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्‍यान रखते हुए 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ़ कॉरिडोर भी बनाया गया है। इसमें यह भी ध्‍यान में रखा गया है, हाथियों को भी असुविधा न हो। इस कॉरिडोर से गुजरते वक़्त जंगल और पहाड़ो की ख़ूबसूरती मंत्रमुग्ध कर देती है।

भविष्‍य में तैयार हो रहे कॉरिडोर्स, जिनकी चर्चा प्रधानमंत्री ने की

दिल्‍ली-देहरादून कॉरिडोर के उद्घाटन के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मुबंई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, बेंगलुरू-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, ईस्ट कोस्ट इकोनॉमिक कॉरिडोर और अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के बनाए जाने की बात कही और कहा, कि इनके तैयार होने के बाद देश की प्रगति में दोगुना तेज़ी आएगी।  

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message