Headlines

तमिलनाडु के नए महानायक बने विजय थलापति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

अभि‍नेता से नेता बने विजय थलापति की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने इस विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सबकों चौंका दिया था।
  • TVK प्रमुख सी जोसेफ़ विजय ने ली मुख्यमंत्री की शपथ
  • विजय के साथ TVKके 9 और मंत्रियों ने भी ली शपथ

हफ़्तेभर चला ड्रामा फिर बनी सरकार

तमिलनाडु में हफ़्तो के ड्रामा के बाद TVK ने आख़ि‍रकार सरकार बनाने का दावा पेश कर ही दिया। अभि‍नेता से नेता बने विजय थलापति की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK)  ने इस विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सबकों चौंका दिया था। इसमें तमिलनाडु के पूर्व मुख्‍यमंत्री एम के स्‍टालिन और उनकी पार्टी डीएमके को हार हार का सामना करना पड़ा था। TVK को इस चुनाव में 108 सीटें मिली थी, जो बहुमत से 10 सीट कम था और यहीं हफ़्तेभर पेंच फ़ंसा रहा।

विजय ने ली मुख्‍यमंत्री पद की शपथ

जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्‍टेडियम में सी जोसेफ़ विजय ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली है। राज्‍यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने विजय थलापति को शपथ दिलाई। इसके अलावा TVK के 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ टीके प्रभु और सेल्वी एस कीर्तना शामिल थे। इस शपथ ग्रहण में कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी भी मौजूद थे, क्‍योंकि उनकी पार्टी ने TVK को पूर्ण बहुमत के लिए समर्थन दिया है।

यह भी पढ़ें: “बंगाल का नायक कौन- शुभेंदु अधिकारी”

किस पार्टी ने दिया TVK को समर्थन

 इस शपथ ग्रहण में समर्थन देने वाली पार्टियों के किसी नेता का नाम नहीं था। विजय ने पहले मंत्रिमंडल में सहयोगी पार्टी के किसी भी नेता का नाम शामिल नहीं किया है। बता दें, कि विजय ने राज्यपाल अर्लेकर को TVK, कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के 121 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे, जिसके बाद सरकार बनने का रास्‍ता साफ़ हो गया। TVK ने इस विधानसभा चुनाव में पूरे 234 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें 108 सीटों पर उसे जीत हासिल हुई थी। तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए बहुमत आंकड़ा 118 था।  

पार्टीसीट
TVK108
कांग्रेस5
CPI2
CPI (M)2
VCK2
IUML2
कुल121

यह भी पढ़ें: पश्‍चिम बंगाल में आज़ादी के बाद पहली बार BJP का शपथ ग्रहण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी विजय को बधाई

प्रधानमंत्री ने भी सी जोसेफ विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। सोशल मीडिया पोस्ट के माध्‍यम से नरेंद्र मोदी ने कहा, कि केंद्र सरकार तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर लोगों के जीवन-स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम करेगी।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message