Headlines

UP के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए ख़ुशख़बरी, जुलाई के बिजली बिल में मिलेगी राहत

पिछले 15 महीनों में पहली बार उत्‍तर प्रदेश की जनता को बिजली बिल में इतनी बड़ी राहत मिलने जा रही है।
  • जुलाई के बिजली बिल में मिलगी 4.43 प्रतिशत की छूट
  • UPERC के निर्देश पर हो रही है कटौती

उत्‍तर प्रदेश की जनता के लिए बड़ी ख़बर सामने आई है। यह ख़बर बिजली के बिल से जुड़ी हुई  है। दरअसल इसे करोड़ो बिजली उपभोक्ताओं के लिए ख़ुशख़बरी भी कह सकते हैं, क्‍योंकि जुलाई के महीने में बिजली के बिल में राहत मिलने वाली है। यानी बिजली बिल के ख़र्च में अब कमी आने वाली है।

यह भी पढ़ें: उत्‍तर प्रदेश की नई उड़ान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज में राहत

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (UPERC) के निर्देशों का पालन करते हुए जुलाई महीने के बिजली बिलों में फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज में माइनस 4.43 प्रतिशत की राहत दी है। इसका मतलब है, कि अप्रैल 2026 में बिजली ख़रीद के लागत में जो बचत हुई उसका सीधा फायदा अब बिजली उपभोक्‍ताओं को जुलाई के बिजली बिलों में मिलेगा।

कुल 358.31 करोड़ रुपये की राहत

पिछले 15 महीनों में पहली बार उत्‍तर प्रदेश की जनता को बिजली बिल में इतनी बड़ी राहत मिलने जा रही है। हर महीने बिजली ख़रीद और ईंधन लागत के आधार पर फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (FPPAS) तय किया जाता है, लेकिन इस बार बिजली ख़रीद लागत अनुमान से कम रहने के कारण FPPAS निगेटिव रहा। इसका सीधा फायदा बिजली घरेलू, कमर्शि‍यल व औद्योगिक स्‍तर के सभी उपभोक्‍ताओं को मिलेगा। इस फैसले से प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को कुल 358.31 करोड़ रुपये की राहत मिलने वाली है।  

यह भी पढ़ें: उन्नाव में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रखी प्रगति की नींव

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message