- इस मामले में कुल 21 आरोपियों की गिरफ़्तारी
- महत्वपूर्ण जानकारी वाले मोबाइल फोन ज़ब्त
क़रीब दो सप्ताह पहले उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का पर्दाफ़ाश हुआ था। थाना कौशांबी की पुलिस ने इसमें शामिल एक गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ़्तार किया था, जिसमें एक महिला भी संलिप्त थी। अब इस राष्ट्रविरोधी मामले में तीन नए आरोपियों की गिरफ़्तारी हुई है। आरोपियों में बिहार के भागलपुर निवासी समीर उर्फ़ शूटर, शामली के बाबरी स्थित बुटराडा निवासी समीर और शाहजहांपुर निवासी शिवराज शामिल हैं। इस मामले में 3 और गिरफ़्तारी के साथ ही अब तक कुल 21 आरोपियों इस मामले में पकड़े जा चुके हैं।
पकड़े गए इन 3 आरोपियों के पास से पुलिस ने 3 मोबाइल फोन ज़ब्त कर लिए है। इससे पहले भी पुलिस ने 8 फ़ोन इस मामले में बरामद किए थे। इन मोबइल फोन में देश से जुड़े कई महत्वपूर्ण जानकारी जैसे फोटो, वीडियो और अन्य डिजिटल सबूत मिले हैं।
क्या करते थे ये आरोपी?
ये सभी आरोपी रेलवे स्टेशन, सुरक्षा बलों के ठिकानों जैसे संवेदनशील जगहों की सीसीटीवी फ़ुटेज और फोटो बनाकर विदेशी नंबरों (पाकिस्तान के हैंडलर) पर भेजते थे। इसके बदले इन्हें पैसे मिलते थे। कौशांबी की पुलिस ने सूचना ने मिलते ही इन आरोपियों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कर इससे जुडे तथ्यों की जांच शुरू की और 17 मार्च से लगातार अभियान चलाकर आरोपियों पर सिकंजा कसे हुए है। अब तक इस मामले में पुलिस को कुल 21 आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी मिली है।
पुलिस आयुक्त धवल जायसवाल का बयान
पुलिस आयुक्त धवल जायसवाल कहा, कि इस मामले में अब तक 18 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। जांच में पता चला है, कि आरोपी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे और गोपनीय जानकारी विदेश भेज रहे थे। गाजियाबद पुलिस ने अब इस मामले में दर्ज एफ़आईआर में यूएपीए की धारा 18 भी जोड़ दी है। पूछताछ में जांच एजेंसियों के हाथ ज़रूरी जानकारी लगी है, जिसके माध्यम से जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: गाज़ियाबाद में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का हुआ पर्दाफ़ाश



