Headlines

पश्चिम बंगाल: TMC नेता के घर हुई छापेमारी में मिले अवैध हथियार, क्‍या यहीं है 15 वर्षों का इतिहास?

15 वर्षों की राजनीति में लोगों ने बंगाल में ख़ौफ़ और डर को देखा। ये ऐसा डर था, जिसने बंगाल में लगातार हिंसा को बढ़ावा दिया।
  • मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारीने वीडियो किया साझा
  • बरसों से जमा हो रहे थे अवैध हथियार

TMC नेता गोपाल दास के घर मिले अवैध हथियार

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता गोपाल दास के घर में हुई छापेमारी के बाद जो मिला, वो TMC की पिछले 15 वर्षों की कहानी को बयां करता है। 15 वर्षों की राजनीति में लोगों ने बंगाल में ख़ौफ़ और डर को देखा। ये ऐसा डर था, जिसने बंगाल में लगातार हिंसा को बढ़ावा दिया और गोपाल दास के घर से बड़ी संख्‍या में जो हथियार बरामद हुए हैं, उससे यह बात पूरी तरह स्‍पष्‍ट हो जाती है, कि बरसों से TMC, लोगों को डराने के लिए इन छिपाए गए हथियारों का इस्‍तेमाल करती आई है। ये हथियार आख़ि‍र नेताओं के पास पहुंचते कैसे थे, क्‍या ममता बनर्जी को इन हथि‍यारों की भनक नहीं थी?

यह भी पढ़ेंपश्‍चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना पर बढ़ी सख्‍ती, फ़र्ज़ी लाभार्थियों पर सरकार का एक्शन

डर के आगे जीत है

हथि‍यार बरामद होने के बाद पश्‍चिम बंगाल की बीती राजनीति का अंदाज़ा खुद-ब-ख़ुद लग ही जाता है। यही कारण है, कि त्रस्‍त जनता ने इस बार के विधानसभा चुनाव में ‘डर के आगे जीत है’ वाली बात को सही सिद्ध करते हुए TMC को बाहर का रास्‍ता दिखा दिया। यहां तक, कि ममता बनर्जी को भी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इससे पता चलता है, कि एक ना एक दिन डर वाली राजनीति को ख़त्‍म होना ही है।

Source: X (Suvendu Adhikari)

सरकार अब बदल चुकी है

गोपाल दास जैसे और भी नेता हैं, जिन्‍होंने हथियारों के दम पर जनता को अपनी तरफ़ मोड़ कर रखा, लेकिन यह सब पश्‍चिम बंगाल में अब नहीं चलेगा, क्‍योंकि सरकार अब बदल चुकी है और बंगाल में अब भारतीय जनता पार्टी की मजबूत सरकार है और यहां के मुख्‍यमंत्री शुभेंदु अधिकारी हैं। मुख्‍यमंत्री ने ख़ुद सोशन मीडिया प्‍लेटफ़ॉर्म के ज़रिए इस छापेमारी के वीडियो को साझा किया।

यह भी पढ़ें: बीजेपी सरकार आने के बाद पश्‍चिम बंगाल में कौन-सी योजनाएं लागू, किस नियम पर सरकार सख्‍त?   

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शुभेंदु अधिकारी ने क्‍या लिखा?    

मुख्‍यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो साझा करके पश्चिम बंगाल पुलिस, STF टीम की जोरदार सराहना की है। साथ में उन्‍होंने लिखा, कि ‘कुमराखाली, बसंती और संदेशखाली क्षेत्रों में सरबेरिया बाज़ार के पास कई जगहों पर छापेमारी की गई, जिसमें अवैध हथियार और गोला-बारूद मिले हैं, जिन्‍हें जब्‍त कर लिया गया है। इसके अलावा उन्होने कहा, कि पिछली सरकार यानी TMC के दौर में वर्षों तक ऐसे हथियार जमा किए गए थे, जिससे नागरिकों में डर फैला कर विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को नुक़सान पहुंचाने के अलावा उन्‍हें कमजोर करना था। मुख्‍समंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार कानून-व्यवस्था कायम करने और हर अवैध हथियार को जब्त करने के लिए लगातार कार्रवाई करती रहेगी। साथ ही विश्‍वास दिलाया, कि बंगाल में आपराधिक गतिविधियों से लेकर राजनीतिक आतंकवाद पूरी तरह ख़त्‍म होगा और राज्‍य में शांति, सुरक्षा और लोकतंत्र बहाल रहेगा।

यह भी पढ़ेंक्‍या पश्चिम बंगाल में शुरू हो गई महिलाओं के लिए मुफ़्त बस सेवा?

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message