Headlines

बंगाल हिंसा: शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या, SIT टीम गठित, जांच कर रही है CID

बंगाल में फ‍िर हिंसा

पश्‍चिम बंगाल में चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा एक बार फ‍िर पनपने लगी है। बंगाल का इतिहास ही हिंसक रहा है, जिसे इस चुनाव में थामने की बड़ी-बड़ी कोशिशे की गई और लगभग कामयाब भी हुई। वो कहते हैं ना बरसों से चली आ रही परंपरा को बदलना या ख़त्‍म करना आसान नहीं होता। बंगाल चुनाव में मतदान के दौरान धांधली और डराना-धमकाना आम बात रही है। जब आदत धांधली और डरा कर चुनाव जीतने की हो और वहां निष्‍पक्ष चुनाव हों, तो ज़ाहिर सी बात है, कि वहां के गुंडे बौखलाएंगे ही। यहीं कारण है, कि बंगाल की इतनी बड़ी पार्टी TMC अपनी हार पचा नहीं पा रही और उसके गुंडे लगातार हिंसा करने की तैयारी में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: आख़‍िर क्‍यों हार गई बंगाल की इतनी बड़ी पार्टी TMC?

निजी सहायक चंद्रनाथ रथ पर फ़ायरिंग

इसी क्रम में पश्‍चिम बंगाल में हिंसा ने अब बहुत बड़ा रूप ले लिया है। इसकी कल्‍पना किसी ने भी नहीं की थी, कि बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मार कर हत्‍या कर दी जाएगी। यह बंगाल चुनाव के मद्देनज़र बहुत बड़ी घटना है। इससे भाजपा के समर्थक भड़क गए हैं और आने वाले समय में यह मामला और गंभीर हो सकता है।

कैसे हुई घटना?

बताया जा रहा है, कि इस घटना की पूरी योजना चुनाव परिणाम आने के बाद बनाई गई थी और मौक़ा देखकर हमलावरों ने हमला बोल दिया। रात के समय जब चंद्रनाथ रथ अपने ड्राइवर के साथ जा रहे थे, उसी वक़्त एक गाड़ी उनका पीछा करने लगी और उनके गाड़ी के सामने आकर हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ को निशाना बना कर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्‍पताल में हुई मौत, ड्राइवर भी गंभीर

उन्‍हें तुरंत अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। दूसरी तरफ़ ड्राइवर भी बेहद गंभीर बताया जा रहर है। ड्राइवर के दाहिने हाथ, पेट और सीने में गोली दागी गई है। उसका इलाज अपोला अस्‍पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है, कि इस घटना की पूरी योजना चुनाव परिणाम आने के बाद बनाई गई थी और मौक़ा देखकर हमलावरों ने फ़ायरिंग की।

यह भी पढ़ें: अपना ही किला नहीं बचा पाई ममता बनर्जी, भवानीपुर सीट पर सुवेंदु अधिकारी का विजय तिलक‍

शुभेन्दु अधिकारी और कार्यकर्ताओं का गुस्‍सा

इस घटना के बाद भाजपा नेता शुभेन्दु अधिकारी का गुस्‍सा साफ़ देखा जा सकता है। उन्‍होंने चंद्रनाथ रथ की हत्‍या को सोची-समझी योजना बताया। निजी सहायक की मौत से दुखी शुभेन्दु अधिकारी अस्‍पताल गए, जहां वह चंद्रनाथ रथ के शव के पास गए। इसके अलावा इस घटना से क्रोधि‍त भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक की भीड़ अस्‍पताल के पास इकठ्ठी हो गई। इसके बाद केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार भी अस्‍पताल पहुंचे।

जांच के लिए SIT गठित

इस गंभीर ममाले के बाद पश्चिम बंगाल के मध्यग्राम में हुई चंद्रनाथ की हत्या के बाद इस हत्याकांड की जांच के लिए SIT गठित कर की गई है। इसके अलावा CID की ​​टीम घटनास्थल पर पहुंचकर इस मामले की जांच कर रही है। पश्चिम बंगाल के डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता ने बताया, कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हमले में इस्तेमाल किए गए वाहन को जब्त कर उसकी जांच की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message