Headlines

⚽🏆FIFA विश्व कप फ़ाइनल 2026: एक्स्ट्रा टाइम में फ़ेरान टोरेस का गोल, स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर जीता ख़‍िताब

FIFA विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार खिताब जीता। फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में विजयी गोल दागा।
  • स्‍पेन दूसरी बार बना वर्ल्‍ड चैंपियन
  • 90 मिनट तक दोनों टीमें नहीं कर पाई गोल

वो 106वां मिनट याद रहेगा स्‍पेन को

न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फीफा विश्व कप फ़ाइनल में स्‍पेन ने अर्जेंटीना का एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हरा दिया है। धड़कन तेज़ कर देने वाले इस फ़ाइनल मुक़ाबले में 90 मिनट तक दोनों ही टीमें गोल नहीं कर पाई, लेकिन इसके बाद एक्‍स्‍ट्रा टाइम में स्‍पेन के सब्स्टिट्यूट खि‍लाड़ी फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में निको विलियम्स के शानदार पास पर गोल करके अपनी टीम को विजयी बना दिया। फ़ाइनल में अर्जेंटीना को हराकर स्‍पेन दूसरी बार चैंपियन बना। इससे पहले 2010 में स्‍पेन ने नीदरलैंड को हराकर FIFA विश्‍व कप अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें: FIFA विश्व कप 2026: गोल्डन बॉल से गोल्डन बूट तक, किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड? पूरी विजेताओं की सूची

Image Ferran Torres: X/ @SpainIsFootball

एक्‍सट्रा टाइम में 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेला अर्जेंटीना

इसके बाद अर्जेंटीना को दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में बड़ा झटका लगा, क्‍योंकि अर्जेंटीना के मिडफ़ील्डर एंजो फ़र्नांडीज को मैच का दूसरा पीला कार्ड मिलने के बाद मैदान छोड़कर जाना पड़ा, जो फ़ाइलन जैसे मुक़ाबले में अर्जेंटीना के लिए भारी पड़ा और एक्‍स्‍ट्रा टाइम में 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेला। पूरे मैच में लियोन मेसी भी संघर्ष करते नज़र आए और टीम के लिए कोई गोल नहीं कर सके, वहीं लैमिन यमाल भी कोई गोल नहीं कर पाए।  

स्‍पेन का अटैक मगर चौकन्‍ने थे ‘गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज’

स्‍पेन की टीम पूरे मैच में अटैक करती हुई नज़र आई। कई बार गोलपोस्‍ट के पास गेंद गई, लेकिन वो गोल नहीं कर सके और इसका बहुत बड़ा कारण था, अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज का ज़बरदस्‍त प्रदर्शन। मार्टिनेज ने अपने परफ़ॉर्मेंस के दम पर बताया, कि आख़‍िर क्‍यों उनको बहतरीन गोलकीपर में से एक कहा जाता है। चौकन्‍ने एमिलियानो मार्टिनेज ने कई गोल बचाए और टीम को लंबे समय तक मैच में बनाए रखा, लेकिल 106वें मिनट में गेंद उन्हें चमका देकर गोलपोस्‍ट में चली गई और स्‍पेन जश्‍न में डूब गया।    

यह भी पढ़ें: FIFA विश्व कप 2026: आखिरी मिनटों में मेसी का जादू, अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में बनाई जगह

लियोनेल मेसी के भावुक पल

लियोनेल मेसी जैसे वर्ल्‍ड चैंपियन खि‍लाड़ी के लिए यह बड़ा ही भावुक पल था। स्‍पेन से अंतिम क्षणों में हारने के बाद लियोनेल मेसी अपने आंसूओं को नहीं रोक पाए। अर्जेंटीना को लगातार दूसरी बार ट्रॉफ़ी दिलाने में लियोनेल मेसी असफ़ल रहे। मेसी के लिए यह भावुक पल इसलिए भी था, क्‍योंक‍ि यह उनके विश्व कप करियर का अंतिम मैच भी रहा। अर्जेंटीना को भी मैच के अंतिम क्षणों में बराबरी का अवसर मिला, लेकिन टीम गोल करने में असफल रही। एक्‍स्‍ट्रा टाइम में स्‍पेन ने मौक़ा नहीं गंवाया और गेंद गोलपोस्‍ट में भेजकर 1-0 से जीत हासिल कर ली।

सेमीफ़ाइनल में आख़‍िरी मिनटों में पलटा था पासा

इससे पहले समीफ़ाइनल में जहां स्‍पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फ़ाइलन में प्रवेश किया था, वहीं अर्जेंटीना और इंग्‍लैंड के बीच खेला गया सेमीफ़ाइनल काफ़ी रोमांचक रहा था। वहां भी इंग्‍लैंड ने 55वें मिनट में गोल कर अर्जेंटीना पर 1-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन मेसी के दो पास ने आख़‍िरी लम्‍हों में मैच को पलट दिया और 2-1 से फ़ाइनल में लगातार दूसरी बार जगह बनाई और अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार ख़‍िताब अपने नाम करने मैदान में उतरी थी।     

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message