- 9 अप्रैल को केरलम, पुदुचेरीऔर असम में विधानसभा चुनाव
- 4 मई को आएंगे परिणाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से केरलम, पुदुचेरी और असम के विधानसभा चुनावों में मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरलम की जनता से 2026 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान करने का आह्वान किया है। साथ ही युवाओं और महिलाओं से विशेष रूप से मतदान करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा, कि यह राज्य की लोकतांत्रिक भावना को और मजबूत करेगा।
यह भी पढ़ें: कहां-कहां हो रहे हैं विधानसभा चुनाव, कितनी सीटें चाहिए बहुमत के लिए?
प्रधानमंत्री ने पुडुचेरी के मतदाताओं से भी मतदान करने की अपील करते हुए कहा, कि इस मतदान के माध्यम से विकास में भागीदार बनें और इस चुनाव को पुडुचेरी के भविष्य को आकार देने का ऐतिहासिक अवसर बनाएं।
प्रधानमंत्री मोदी ने असम की जनता से भी बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए कहा है। उन्होंने ने उम्मीद जताते हुए कहा, कि राज्य के युवा पुरुष, महिलाएं और महिला मतदाता उत्साह के साथ इस मतदान में भाग लें और इस चुनाव को लोकतंत्र और नागरिक कर्तव्य के उत्सव के रूप में मनाएं।



