Headlines

नीचता की पार होती हद : नोएडा में 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी की मौत

नोएडा के इकोटेक-3 क्षेत्र में 6 साल की बच्ची की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी बलराज उर्फ बल्ला पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। फायरिंग में हेड कांस्टेबल घायल हुए।

नोएडा से दिल दहला देने वाली ख़बर ने एक बार फ‍िर सुरक्षा पर एक बार फ‍िर सवाल खड़े कर दिए हैं। देशभर से इस तरह की ख़बरें आती रहती हैं और दिल को झकझोर देती हैं। हमारे समाज में आज भी ऐसे दरिंदे घूम रहे हैं, जि‍नकी वजह से छोटी-छोटी बच्‍चि‍यां और महिलाएं खुद को असुरक्षि‍त महसूस करती रहती हैं। हम कितनी भी महिला सुरक्षा की बात करें, लेकिन सच तो यह हैं, कि हम अब भी सुरक्षा के मामले में कमजोर ही हैं।

यह भी पढ़ें: जब रक्षक ही बन जाए भक्षक: गोरखपुर की घटना ने पुलिस की वर्दी पर खड़े किए बड़े सवाल

नीचता की पार होती हद

नोएडा में एक 6 वर्षीय बच्‍ची के साथ रेप किया गया और उसके बाद उसकी बेरहमी से हत्‍या कर दी गई। उसके बाद आरोपी ने बच्‍ची को बोरे में डालकर उसे फेंक दिया। सोचकर भी हैरानी होती है, कि आज हमारा समाज किस तरफ़ जा रहा है। मतलब हम अपनी हवस मिटाने के लिए छोटी-छोटी बच्‍च‍ियों को भी शि‍कार बना रहे हैं। हमारे समाज ने इन छोटे-छोटे बच्‍चे-बच्‍च‍ियों को भगवान का रूप माना है और हमारे समाज के दरिंदे भगवान को भी नहीं छोड़ रहे। शर्म आनी चाहिए ऐसे राक्षसों को, जो नीचता की हद पार कर देते हैं। आज़ादी के 80 साल बाद भी रेप जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं, जबकि आज हम तकनीक के नए दौर में जी रहे हैं।

शैलेंद्र कुमार सिंह, डीसीपी, सेंट्रल नोएडा

पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ आरोपी बल्‍ला

अच्छी बात यह है, कि इस दरिंदे को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दबोच लिया और पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। दरअसल नोएडा सेंट्रल के थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी बलराज उर्फ़ बल्‍ला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया, कि आरोपी ने हत्या में जिस चाकू का इस्तेमाल किया था ,उसकी बरामदगी के लिए उसे डी-पार्क चौकी के पास ग्रीन बेल्ट में ले जाया गया था। इसी दौरान आरोपी ने झाड़ियों में छिपाकर रखी .32 बोर की पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फ़ायरिंग करनी शुरू दी। फ़ायरिंग में थाना इकोटेक-3 में तैनात हेड कांस्टेबल रवि कुमार घायल हो गए। इस बीच पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी बल्‍ला को गोली लग गई।

CCTV फ़ुटेज से पकड़ा गया आरोपी

आरोपी को ज़‍िला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बलराज को मृत घोषित कर दिया, वहीं हेड कांस्टेबल रवि कुमार का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मासूम बच्ची की हत्या के बाद पुलिस ने CCTV फ़ुटेज और सर्विलांस की मदद से मुख्य आरोपी बलराज का पता लगाकर गिरफ़्तार किया था। CCTV में वो बच्‍ची की हत्‍या करने के बाद शव को बोरे में ले जाता दिखाा। पूछताछ में आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल चाकू डी पार्क चौकी के पास ग्रीन बेल्ट में छिपाने की बात बताई थी।

यह भी पढ़ें: बारुईपुर गैंगरेप केस: इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात, बेटियों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

पुलिस को मौक़े से क्‍या-क्‍या मिला?

DCP सेंट्रल नोएडा ने बताया, कि पुलिस ने मौक़े से .32 बोर की अवैध पिस्टल, 3 खोखा कारतूस और 2 ज़‍िंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस दोनों घायलों को ज़‍िला अस्पताल लेकर पहुंची थी। इनमें हेड कांस्टेबल रवि कुमार का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर है। वहीं, दूसरे घायल आरोपी बलराज उर्फ़ बल्‍ला गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message