Headlines

नेपाल-तिब्बत में फ़्लैश फ़्लड से भारी तबाही, मौत का आंकड़ा बढ़कर 633 हुआ; 2,980 अब भी लापता

नेपाल-तिब्बत में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन ने मचाई भारी तबाही। 633 लोगों की मौत, 2,980 लापता और 320 भारतीय नागरिक अब भी संपर्क से बाहर हैं।
  • 320 भारतीय नागरिक संपर्क से बाहर
  • नेपाल में 2,426 लोग लापता

नेपाल में 626 लोगों की मौत

नेपाल-तिब्बत सीमा पर फ़्लैश फ़्लड और भूस्खलन के बाद तबाही का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। नेपाल की आपदा एजेंसी के मुताबिक नेपाल में अब तक 626 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,426 लोग लापता हैं। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार तिब्बत में 7 लोगों की मौत हुई है और 554 लोग अब भी संपर्क से बाहर हैं। नेपाल-तिब्बत को मिलाकर कुल 633 नागरिकों की मौत हो चुकी है और 2,980 लोग अब भी लापता बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें: नेपाल से यूपी के महराजगंज में गंडक नदी में बहकर आए तीन शव

चीन की तरफ़ क़रीब 400 भारतीय सुरक्षित

उधर नेपाल की तरफ़ गए भारतीय नागरिक भी बड़ी संख्‍या में लापता हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार 320 भारतीय नागरिक अब भी संपर्क से बाहर हैं, वहीं 84 भारतीयों को अबतक बचाया जा चुका है। इनमें तमिलनाडु के 21 कैलाश मानसरोवर यात्री भी शामिल हैं, जो रेस्‍क्‍यू के बाद दिल्ली पहुंच चुके हैं। विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया, क‍ि चीन की तरफ़ क़रीब 400 भारतीय सुरक्षित हैं और 149 भारतीय भारत-नेपाल सीमा पार कर चुके हैं।

Gyirong: Photo via IANS)

622 पर्यटक लापता

विदेशी नागरिकों, पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों के साथ-साथ भारतीय नागरिक भी नेपाल के विनाशकारी बाढ़ की चपेट में आए हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक़ 622 पर्यटक अब भी संपर्क से बाहर हैं, जिनमें 473 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। नेपाल की आपदा एजेंसी ने शुक्रवार को 517 विदेशियों के लापता होने की जानकारी दी थी, जबकि चीनी अधिकारियों ने तिब्बत की तरफ 260 विदेशियों के लापता होने का आंकड़ा जारी किया था।

यह भी पढ़ें: नेपाल-तिब्बत में बाढ़ का कहर, मरने वालों की संख्या 472 हुई; 1468 लोग लापता

बाढ़ का ख़तरा अभी भी बरक़रार

मौत के आंकड़ें लगातार बढ़ते जा रहे हैं, वहीं लापता लोगों की संख्‍या में भी इज़ाफ़ा हो रहा है, जिस तरह का विनाशकारी फ़्लैश फ़्लड आया है, इसके चलते कहना मुश्‍क़‍िल है, कि यह आंकड़ा कहां जा कर थमेगा। पूरी दुनिया नेपाल के लिए प्रार्थना कर रही है। उधर एक बार फि‍र नया बाढ़ का ख़तरा पैदा हो रहा है। यह एक बार फ‍िर चिंता का विषय बना हुआ है। फ‍िलहाल राहत बचाव का काम लगातार जारी है और सभी टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं। चीन के तिब्बत क्षेत्र में भी राहत और बचाव अभियान जारी है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message