- 4 अंतरिक्ष यात्री गए हैं गए हैं चंद्रमा पर
- 10 दिनों तक करेंगे चंद्रमा की परिक्रमा
मानवयुक्त मिशन के चलते ख़ास
कुछ दिन पहले ही नासा ने ‘आर्टेमिस 2’ मिशन को कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। यह मिशन इसलिए ख़ास है क्योंकि 1972 में अपोलो-17 के बाद चांद के आसपास भेजा गया पहला मानवयुक्त मिशन है।
पहुंचा चांद के क़रीब
NASA का ऐतिहासिक ‘आर्टेमिस-2’ मिशन अब एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया है। अंतरिक्ष यान अब पृथ्वी से दूर और चंद्रमा के ज़्यादा क़रीब पहुंच चुका है। इस दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने चांद के पास से पृथ्वी के शानदार और महत्वपूर्ण दृश्य क़ैद किए है।
यह भी पढ़ें: NASA ‘आर्टेमिस II’ मिशन लॉन्च के लिए तैयार
X पर साझा किया गया वीडियो
NASA के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें कहा गया है, कि अंतरिक्ष यात्री अब डॉकिंग हैच से चांद को साफ़ देख पा रहे हैं।
ये हैं चार अंतरिक्ष यात्री
आर्टेमिस मिशन के अंतर्गत 4 अंतरिक्ष यात्री रीड वाइसमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच, जेरेमी हैनसेन लगभग 10 दिनों में चंद्रमा की परिक्रमा कर पृथ्वी पर वापस लौटेंगे।
कौन-से सिस्टम का होगा परिक्षण?
इन 10 दिनों में ‘आर्टेमिस II’ मिशन में कई अहम सिस्टम का भी परीक्षण किया जाएगा। इसके अंतर्गत आपातकालीन प्रक्रियाएं, रेडिएशन से सुरक्षा और लेजर आधारित एडवांस कम्युनिकेशन तक़नीक का परिक्षण होगा।



